अयोध्या में आज रखी जाएगी राम मंदिर के गर्भ गृह की आधारशिला, योगी आदित्यनाथ रखेंगे पहला पत्थर 

राम मंदिर अयोध्या में आज रखी जाएगी राम मंदिर के गर्भ गृह की आधारशिला, योगी आदित्यनाथ रखेंगे पहला पत्थर 
हाईलाइट
  • 5 अगस्त 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर निर्माण की आधारशिला रखी थी

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भगवान श्री राम के मंदिर निर्माण कार्य बहुत जोरों पर चल रहा है। चबूतरे का काम पूरा होने के बाद आज सीएम योगी आदित्यनाथ मंदिर के गर्भ गृह की आधारशिला रखेंगे। गर्भ गृह का काम दूसरे चरण के निर्माण कार्य के तहत किया जाएगा।  

सीएम योगी राम मंदिर के गर्भ गृह की आधारशिला में पहला पत्थर रखेंगे। जिसके साथ ही गर्भ गृह का काम शुरू हो जाएगा। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चारण करने के साथ ही विधिवत पूजा की जाएगी। 

इस दौरान सीएम के अलावा उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास, महामंत्री चंपत राय समेत तकरीबन 250 साधु संत और राजनैतिक हस्तियां मौजूद रहेंगी। 

आपको बता दे, पहले चरण में चबूतरे का काम होने के बाद दूसरे चरण में  गर्भगृह की आधारशिला का काम दिसंबर 2023 तक पूरा हो जाएगा। मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि शुभ मुहूर्त 24 जनवरी 2024 को श्रीराम लला को विराजमान किया जाएगा। राम मंदिर के गर्भ गृह की आधार शिला के पूजन के पांच दिन पहले शनिवार से निर्माण स्थल पर वैदिक आचार्यों ने पांच दिवसीय विशेष सर्वदेव अनुष्ठान शुरू कर दिया है।

आपको बता दे इससे पहले 5 अगस्त 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर निर्माण की आधारशिला रखी थी। 

गर्भ गृह का काम पूरा होते ही भव्य राम मंदिर को दिसंबर 2023 में जनता के लिए खोल दिया जाएगा। 

एक अधिकारी ने पहले पुष्टि की थी कि तीन मंजिला अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कार्य निर्धारित समय के अनुसार चल रहा है।

राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा के कार्यालय के बयान के अनुसार, फरवरी 2022 में शुरू हुए ग्रेनाइट पत्थर से बने चबूतरे का निर्माण अगस्त 2022 तक पूरा करने की योजना थी।

चबूतरे के निर्माण में 5ftx2.5ftx3ft आकार के लगभग 17,000 पत्थरों का उपयोग किया गया है।

Created On :   1 Jun 2022 3:47 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story