लंदन और मॉरीशस से मुंबई आए 3 लोग कोरोना पॉजिटिव, देश में ओमीक्रॉन संदिग्ध मरीजों की संख्या हुई 5

The number of suspected patients of Omicron in Mumbai rises to 5
लंदन और मॉरीशस से मुंबई आए 3 लोग कोरोना पॉजिटिव, देश में ओमीक्रॉन संदिग्ध मरीजों की संख्या हुई 5
नए वेरिएंट की दस्तक लंदन और मॉरीशस से मुंबई आए 3 लोग कोरोना पॉजिटिव, देश में ओमीक्रॉन संदिग्ध मरीजों की संख्या हुई 5
हाईलाइट
  • सभी यात्रियों के लिए RT-PCR टेस्ट करवाना अनिवार्य- गाइडलाइन

डिजिटल डेस्क,मुंबई। दुनिया के ज्यादातर देशों ने अफ्रीकी देशों की यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया है क्योंकि, कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन से सबसे ज्यादा अफ्रीकी देश ही प्रभावित है। भारत ने भी एहतियात बरतते हुए अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों को रद्द कर दिया है। लेकिन, हाल ही में लंदन और मॉरीशस से मुंबई लौटे 3 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है, जिसके बाद मुंबई में ओमीक्रॉन संदिग्ध मरीजों की संख्या 5 हो गई है।

दरअसल, कुछ दिन पहले ही केंद्र सरकार ने देश में इंटरनेशनल फ्लाइट से लौटने वाले सभी यात्रियों के लिए RT-PCR टेस्ट करवाना अनिवार्य कर दिया था। जिसके बाद मुंबई में 3 यात्री संक्रमित पाए गए। ये पैसेंजर मॉरीशस और लंदन से लौटे थे। इन तीनों के अलावा मंगलवार को 1 विदेशी यात्री को आइसोलेट कर दिया गया था, उसकी भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई और कुल ओमिक्रॉन संदिग्ध मरीजों की संख्या अब 5 हो चुकी है। बता दें कि, सभी के सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेज दिए गए है। 

नवभारत टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, अडिशनल म्युनिसिपल कमिश्नर सुरेश काकानी ने कहा कि, "जितने भी नए संक्रमित सामने आए है, किसी में भी गंभीर लक्षण की पुष्टि नहीं हुई है।" बता दें कि, महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान 767 नए मामलों की पुष्टि की गई है, जिससे संक्रमितों की कुल संख्या 66 लाख 36 हजार 425 हो गई है। वहीं 28 लोगों ने जान गवाई है और मरने वालों का कुल आंकड़ा 1 लाख 41 हजार 25 पहुंच चुका है। 

इन सब में अच्छी खबर ये रही कि, अस्पताल से बुधवार के दिन 904 मरीज डिस्चार्ज हो गए है और पूरे प्रदेश में कोरोना को मात देने वालों की कुल संख्या 64 लाख 84 हजार 338 पहुंच चुका है। लेकिन, अब भी 7 हजार 391 मरीजों का इलाज जारी है। 

Created On :   2 Dec 2021 5:25 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story