Covid19: केंद्र के ऐलान से पहले ही इन राज्यों ने बढ़ा दिया था लॉकडाउन, देखें पूरी लिस्ट

These States extended Lockdown due to Novel Coronavirus Crisis in India Lockdown extended States list
Covid19: केंद्र के ऐलान से पहले ही इन राज्यों ने बढ़ा दिया था लॉकडाउन, देखें पूरी लिस्ट
Covid19: केंद्र के ऐलान से पहले ही इन राज्यों ने बढ़ा दिया था लॉकडाउन, देखें पूरी लिस्ट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में नोवल कोरोना वायरस (Novel Coronavirus) महामारी को मात देने के लिए लागू 21 दिन के लॉकडाउन का आज (14 अप्रैल) आखिरी दिन है। पीएम मोदी ने कोरोना संकट को देखते हुए इस राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ा दिया है। हालांकि कोविड-19 के बढ़ते मामलों के देखते हुए लॉकडाउन पर केंद्र के फैसले से पहले ही कई राज्य एहतियात बरतते हुए अपने-अपने राज्यों में लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला ले चुके थे। ओडिशा, पंजाब, महाराष्ट्र समेत देश के 10 से ज्यादा राज्य लॉकडाउन को बढ़ा चुके हैं। 11 अप्रैल को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पीएम के साथ बैठक के बाद कई राज्यों ने लॉकडाउन बढ़ाया। आइए जानते हैं, किन राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों ने मोदी सरकार की घोषणा से पहले ही लॉकडाउन बढ़ाया...

1. ओडिशा- 30 अप्रैल तक लॉकडाउन
देश में बढ़ते कोरोना वायरस के संकट को देखते हुए ओडिशा ने राज्य में लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ाया है। ओडिशा की नवीन पटनायक सरकार ने लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने का फैसला लिया। ओडिशा लॉकडाउन बढ़ाने वाला देश का पहला राज्य बना। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने केंद्र से ट्रेन और विमान सेवा 30 अप्रैल तक नहीं चलाने की अपील की थी। राज्य के सभी शिक्षण संस्थान 17 जून तक बंद रहेंगे।

2. पंजाब- 1 मई तक लॉकडाउन
ओडिशा के बाद पंजाब ने लॉकडाउन की अवधि 1 मई तक बढ़ाई। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया। सीएम ने कहा, 1 मई तक चलने वाले लॉकडाउन के दौरान सरकार जरूरी चीजों की आपूर्ति ऑनलाइन डिलिवरी के माध्यम से सुनिश्चित करेगी।

3. बंगाल- 30 अप्रैल तक लॉकडाउन
पश्चिम बंगाल सरकार ने कोरोना महामारी से लड़ने के लिए लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ाने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि, यह निर्णय प्रधानमंत्री मोदी के साथ मुख्यमंत्रियों की बैठक के बाद लिया गया।

4. महाराष्ट्र- 30 अप्रैल तक लॉकडाउन
लगातार बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने 30 अप्रैल तक लॉकडाउन बढ़ा दिया है। पीएम मोदी के साथ वीडिय कॉन्फ्रेंसिंग से चर्चा के बाद ही सीएम उद्धव ठाकरे ने यह फैसला ले लिया था। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन बढ़ाने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है। 

5. कर्नाटक- 30 अप्रैल तक लॉकडाउन
मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने भी कर्नाटक में 30 अप्रैल तक लॉकडाउन को बढ़ाने की घोषणा की है। हालांकि, मुख्यमंत्री ने भी साफ कहा कि, अगले 2 हफ्ते तक लॉकडाउन पहले से अलग होगा। इस दौरान कृषि और औद्योगिक क्षेत्र को राहत दी जाएगी।

6. तेलंगाना- लॉकडाउन 30 अप्रैल तक बढ़ा
मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने तेलंगाना में लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया है। प्रधानमंत्री मोदी के साथ बैठक के दौरान सीएम ने कई सुझाव दिए थे, जिसमें पीएम की अध्यक्षता में एक टास्क फोर्स का गठन शामिल है।

7. अरुणाचल प्रदेश- 30 अप्रैल तक लॉकडाउन
प्रदेश सरकार ने कोरोना को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ाया है। इस दौरान यहां केवल सरकारी बसों को चलने की अनुमति होगी। मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने कहा, राज्य मंत्रिमंडल ने बैठक कर कुछ छूट के साथ लॉकडाउन आगे बढ़ाने का फैसला लिया। 

8. मेघालय लॉकडाउन
मेघालय में भी लॉकडाउन 30 अप्रैल तक बढ़ाया गया है। मेघालय के उपमुख्यमंत्री प्रिस्टोन टायंसांग ने कहा, राष्ट्रीय लॉकडाउन समाप्त होने के बाद भी 15 से 30 अप्रैल तक राज्य में लॉकडाउन प्रभावी रहेगा।

9. तमिलनाडु- 30 अप्रैल तक लॉकडाउन
तमिलनाडु ने 30 अप्रैल तक लॉकडाउन बढ़ाने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी ने पूर्ण लॉकडाउन लागू करने की घोषणा करते हुए कहा, यह फैसला स्वास्थ्य विशेषज्ञों से सलाह के बाद लिया गया।

10. मिजोरम- लॉकडाउन 30 अप्रैल तक बढ़ा
मुख्यमंत्री जोरमथंगा ने लॉकडाउन 30 अप्रैल तक बढ़ाने की घोषणा की। नए दिशानिर्देश के साथ सीएम ने कहा, अगले दो हफ्ते लॉकडाउन की सख्ती, जिले-जिले, गावं-गांव के हालात पर निर्भर करेगी। 

11. पुदुचेरी- 30 अप्रैल तक लॉकडाउन
मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने 30 अप्रैल तक केंद्रशासित प्रदेश में लॉकडाउन बढ़ाने को मंजूरी दी है। पुदुचेरी पहला केंद्रशासित प्रदेश है, जिसने लॉकडाउन बढ़ाया।

Covid19 Lockdown: सोनिया गांधी ने राष्ट्र को दिया ये संदेश

 

 

Created On :   14 April 2020 3:08 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story