ठंड से कांपे राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के ये राज्य, शीतलहर का रेड अलर्ट जारी, मध्यप्रदेश में ऐसा है हाल

These states of North India, including the capital Delhi, shivering with cold, issued a red alert for cold wave, this is the situation in Madhya Pradesh
ठंड से कांपे राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के ये राज्य, शीतलहर का रेड अलर्ट जारी, मध्यप्रदेश में ऐसा है हाल
मौसम अलर्ट ठंड से कांपे राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के ये राज्य, शीतलहर का रेड अलर्ट जारी, मध्यप्रदेश में ऐसा है हाल
हाईलाइट
  • पाला पड़ने की संभावना के बीच किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।  इस समय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्य भीषण ठंड की चपेट में हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, यूपी और बिहार शीतलहर और कोहरे के डबल अटैक का सामना कर रहे हैं। विभाग के मुताबिक इन राज्यों को आने वाले 2 दिनों में भी ऐसी ही ठंड का सामना करना पड़ सकता है। बात करें बीते 24 घंटे की तो इन राज्यों में कोहरे की वजह से विजिबिलिटी काफी कम दर्ज हुई। 

राजधानी दिल्ली के मौसम की बात करें तो यहां 9 जनवरी को इस हफ्ते का लगातार पांचवा कोल्ड डे रहा। यहां 2013 के बाद जनवरी की सबसे लंबी शीतलहर चल रही है। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोम की वजह से आने वाले सप्ताह में मौसम में बढ़ोत्तरी हो सकती है। इससे पहले मौसम विभाग ने 10 जनवरी को राजधानी में शीतलहर का रेड अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही घने कोहरा और अगले दो दिन में जीरो विजिबिलिटी की संभावना भी मौसम विभाग ने जारी की है। 

राजधानी में कोहरे की वजह से कई फ्लाइट्स भी लेट हुई हैं। इनमें दिल्ली-काठमांडू, दिल्ली-जयपुर, दिल्ली-शिमला, दिल्ली-देहरादून, दिल्ली-चंडीगढ़-कुल्लू जाने वाली फ्लाइट शामिल हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक खराब मौसम के कारण दिल्ली हवाईअड्डे पर करीब 40 उड़ानें देरी से चल रही हैं। इसके साथ ही कई ट्रेन भी अपने निर्धारित समय से लेट चल रही हैं। जिससे यात्रियों को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है।

इन राज्यों के लिए भी मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग ने ट्वीट कर जानकारी दी कि पंजाब, बिहार, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 10 जनवरी को बहुत घना कोहरा रह सकता है। विभाग ने इसे लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश में 11 से 12 के बीच हल्की बूंदाबादी भी देखने को मिल सकती है। 

ठंड से ठिठुर रहा मध्यप्रदेश

बात करें मध्यप्रदेश की तो यहां सर्दी का सितम कम होने का नाम नहीं ले रहा है। हालांकि मौसम विभाग ने आगामी दो दिनों में तापमान में बढ़ोत्तरी होने की संभावना जताई है। वर्तमान समय में राज्य के जबलपुर, छतरपुर, रीवा, उमरिया और दतिया भीषण शीतलहर का सामना कर रहे हैं। वहीं ग्वालियर और सागर संभाग में पाला पड़ने की संभावना के बीच किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं। क्योंकि इस समय फसलों में फूल और फल्लियां पड़ गई हैं जिनको पाले से नुकसान होता है। 

बात करें बीते 24 घंटों की तो इस दौरान प्रदेश में अब तक की सबसे ज्यादा ठंड दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में आने वाले 2 दिनों तक मौसम के ऐसे ही हालात बने रह सकते हैं। इसके बाद ठंड से राहत मिलने के आसार हैं।

Created On :   10 Jan 2023 8:27 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story