शीला के निधन पर बोले राहुल, कांग्रेस ने अपनी बेटी खो दी... PM मोदी ने जताया दुख

शीला के निधन पर बोले राहुल, कांग्रेस ने अपनी बेटी खो दी... PM मोदी ने जताया दुख
हाईलाइट
  • कांग्रेस की दिग्गज नेता थीं शीला दीक्षित
  • दिल का दौरा पड़ने से हुई मृत्यु
  • शनिवार दोपहर 3.30 बजे हुआ निधन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस की दिग्गज नेता और तीन बार दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं शीला दीक्षित का शनिवार को निधन हो गया है। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और दिल्ली  बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी ने दुख व्यक्त किया है।

पीएम मोदी ने किया ट्वीट

राहुल गांधी ने किया ट्वीट

केजरीवाल ने जताया दुख

प्रियंका ने व्यक्त किया दुख

कांग्रेस की सीनियर लीडर 81 वर्षीय शीला दीक्षित को दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें दिल्ली के एक्सकॉर्ट्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, उन्होंने दोपहर 3.30 बजे अंतिम सांस ली। कांग्रेस पार्टी में शीला दीक्षित का कद काफी बड़ा था, इस बात का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि उनके कहने पर ही कांग्रेस ने दिल्ली में अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया था। 1998 से 2013 तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रहने के बाद शीला केरल की राज्यपाल भी रह चुकी हैं। वर्तमान में वह दिल्ली कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष थीं। 

 

 

 

 

 

 

Created On :   20 July 2019 11:38 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story