जम्मू कश्मीर : पाकिस्तानी फायरिंग में 2 जवान शहीद, अब तक 24 जवान खोए

Two Army jawans martyred in ceasefire violation by Pakistan in Jammu and Kashmir Sunderbani sector
जम्मू कश्मीर : पाकिस्तानी फायरिंग में 2 जवान शहीद, अब तक 24 जवान खोए
जम्मू कश्मीर : पाकिस्तानी फायरिंग में 2 जवान शहीद, अब तक 24 जवान खोए

डिजिटल डेस्क, कश्मीर। पाकिस्तान ने एक बार फिर से सीजफायर का उल्लंघन करते हुए जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी सेक्टर में फायरिंग की। बताया जा रहा है कि सोमवार देर शाम पाकिस्तान की तरफ से सीमा पर फायरिंग की गई, जिसमें दो जवानों की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान की तरफ से सुंदरबनी सेक्टर में छोटे हथियार, मोर्टार और मशीन गन से फायरिंग की गई थी। बता कें कि इस साल शुरुआती दो महीनों में ही पाकिस्तान 600 से ज्यादा बार सीजफायर तोड़ चुका है।

पाकिस्तानी फायरिंग दो जवान शहीद

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोमवार देर शाम पाकिस्तान की तरफ से जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन किया गया। बताया जा रहा है कि देर शाम हुई इस फायरिंग में भारतीय सेना के राइफल विनोद सिंह और राइफल जकी शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिसके बाद उन्हें तुरंत हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 

 

     

 

सिर्फ 2 महीनों में 633 बार सीजफायर उल्लंघन

गृह मंत्रालय की तरफ से हाल में एक रिपोर्ट पेश की गई थी, जिसमें पाकिस्तान कितनी बार सीजफायर तोड़ चुका है, इस बारे में जानकारी दी गई थी। गृह मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल के जनवरी और फरवरी यानी दो महीनों में 633 बार सीजफायर का उल्लंघन किया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल पाकिस्तान की तरफ से फरवरी तक लाइन ऑफ कंट्रोल यानी LoC पर 432 बार और इंटरनेशनल बॉर्डर पर 201 बार सीजफायर का उल्लंघन किया है।

10 अप्रैल 2018 तक 24 जवान शहीद

भारत के लिए बुरी खबर ये है कि नए साल को शुरू हुए अभी 4 महीने भी नहीं हुए हैं और भारत ने अपने 24 जवानों को खो दिया है। LOC पर पाकिस्तानी फायरिंग के कारण 10 अप्रैल 2018 तक भारत के 24 जवान शहीद हो चुके हैं। इसके साथ ही इस साल अब तक कई आम नागरिकों की भी मौत हो चुकी है, जबति 100 से ज्यादा लोग घायल हो चुके हैं।

1. 13 जनवरी 2018 : लांस नायक मुरलीधर भडाने शहीद
2. 19 जनवरी 2018 : लांस नायर सैम अब्राहम शहीद
3. 20 जनवरी 2018 : सिपाही मनदीप सिंह शहीद
4. 20 जनवरी 2018 : चंदन कुमार राय शहीद
5. 24 जनवरी 2018 : नायक जगदीश प्रसाद शहीद
6. 2 फरवरी 2018 : हवलदार कमलेश सिंह शहीद
7. 2 फरवरी 2018 : नायक बलवीर शहीद
8. 2 फरवरी 2018 : सिपाही राजेंद्र सिंह गुर्जर शहीद
9. 4 फरवरी 2018 : कैप्टन कपिल कुंडु शहीद
10. 4 फरवरी 2018 : हवलदार रोशन लाल शहीद
11. 4 फरवरी 2018 : रायफल मैन शुभम सिंह शहीद
12. 4 फरवरी 2018 : रायफल मैन राम अवतार शहीद
13. 11 फरवरी 2018 : गनर किशोर कुमार मुन्ना
14. 4 मार्च 2018 : सैपर अमनदीप सिंह
15. 21 मार्च 2018 : हवलदार जोरावर सिंह
16. 21 मार्च 2018 : नायक मोहम्मद अशरफ 
17. 21 मार्च 2018 : नायक रंजीत खालको
18. 28 मार्च 2018 : नायाब सूबेदार हीरा कांत झा
19. 1 अप्रैल 2018 : जनरल नीलेश सिंह
20. 1 अप्रैल 2018 : जनरल अरविंदर कुमार
21. 1 अप्रैल 2018 : सिपाही हेतराम
22. 3 अप्रैल 2018 : सिपाही शुभम सूर्यकांत
23. 10 अप्रैल 2018 : राइफल विनोद सिंह
24. 10 अप्रैल 2018 : राइफल जकी शर्मा

Created On :   10 April 2018 2:22 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story