जम्मू-कश्मीर: हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकियों के दो मददगार गिरफ्तार
By - IANS News |22 May 2020 4:07 AM GMT
जम्मू-कश्मीर: हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकियों के दो मददगार गिरफ्तार
डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने प्रतिबंधित संगठन अंसार गजावत उल हिंद (एयूजीएच) और हिजबुल मुजाहिदीन (एचएम) के दो आतंकी मददगारों को दक्षिण कश्मीर के त्राल और अवंतीपोरा से शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
ये दोनों आतंकियों को आश्रय, समर्थन और रसद प्रदान करने में संलिप्त थे। इसके अलावा ये दोनों संगठनों के आतंकवादियों को संवेदनशील जानकारियां देते थे। गिरफ्तार आतंकी मददगारों की पहचान त्राल के सयार अहमद शाह और अवंतीपोरा के तनसीम उर्फ तनवीर अहमद शेख के रूप में की गई है। दोनों संदिग्धों के पास से आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। पुलिस ने उनके खिलाफ त्राल और अवंतीपोरा के थानों में मामला दर्ज किया है।
Created On :   22 May 2020 9:30 AM GMT
Tags
Next Story