उदयपुर संगीत महोत्सव 7 फरवरी से

Udaipur Music Festival from 7 February
उदयपुर संगीत महोत्सव 7 फरवरी से
उदयपुर संगीत महोत्सव 7 फरवरी से
हाईलाइट
  • उदयपुर संगीत महोत्सव 7 फरवरी से

उदयपुर, 6 जनवरी (आईएएनएस)। राजस्थान के झीलों के शहर उदयपुर में विश्व संगीत महोत्सव इस साल 7 से 9 फरवरी तक चलेगा।

विभिन्न आयोजन स्थलों पर विश्व के 150 से अधिक कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से माहौल को संगीतमय बनाएंगे। महोत्सव में 20 देशों के कलाकार अपनी कला की छटा बिखेरेंगे।

इस साल के संगीत महोत्सव की अवधारणा हम विश्व हैं : विविधता में एकता तय की गई है। दर्शकों/श्रोताओं को दुनिया की संगीत परंपराओं की झलक तो मिलेगी ही, वे कलाकारों से बातचीत भी कर सकेंगे।

महोत्सव में इस वर्ष जो प्रमुख कलाकार भागीदारी करने वाले हैं, उनमें गिन्नी माही, हबीब कोयटे, सुधा रघुरामन, अंकुर तिवारी व घालत परिवार, मामे खान, थाइक्कुदम ब्रिज, रवि जोशी, व्हेन चाई मेट तोस्त और ओकेस ग्रासेस भी शामिल हैं।

Created On :   6 Jan 2020 2:00 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story