TRAI चीफ के आधार डेटा लीक मामले में UIDAI ने कहा- पहले से इंटरनेट पर थी जानकारी

UIDAI says TRAI chief details werent accessed using Aadhaar credentials
TRAI चीफ के आधार डेटा लीक मामले में UIDAI ने कहा- पहले से इंटरनेट पर थी जानकारी
TRAI चीफ के आधार डेटा लीक मामले में UIDAI ने कहा- पहले से इंटरनेट पर थी जानकारी
हाईलाइट
  • TRAI के अध्यक्ष आर. एस. शर्मा ने ट्विटर पर अपना आधार नंबर शेयर कर चैलेंज किया था कि कोई उनकी जानकारी हासिल करके दिखाए।
  • UIDAI ने उन दावों को खारिज कर दिया
  • जिसमें आधार को हैक कर जानकारी हासिल करने का दावा किया जा रहा था।
  • जिसके बाद फ्रांस के एक सुरक्षा विशेषज्ञ ने ट्विटर पर इससे जुड़ी जानकारियां सांझा की थी।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने उन दावों को खारिज कर दिया है, जिसमें आधार को हैक कर जानकारी हासिल करने का दावा किया जा रहा था। दरअसल टेलिकॉम रेग्युलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) के अध्यक्ष आर. एस. शर्मा ने ट्विटर पर अपना आधार नंबर शेयर कर चैलेंज किया था कि कोई उनकी जानकारी हासिल करके दिखाए। जिसके बाद फ्रांस के एक सुरक्षा विशेषज्ञ ने ट्विटर पर इससे जुड़ी जानकारियां सांझा की थी।

पहले से इंटरनेट पर मौजूद जानकारी
रविवार को UIDAI की ओर से बताया गया कि ट्विटर पर आर. एस. शर्मा की जो भी जानकारियों साझा की गई हैं वो जानकारियां पहले से ही इंटरनेट पर मौजूद है। इन्हें आधार डेटाबेस या UIDAI के सर्वर से नहीं लिया गया है। UIDAI ने कहा कि शर्मा नौकरशाह हैं और उनकी जानकारियां इंटरनेट पर कई वेबसाइट्स पर उपलब्ध हैं।

 

 


क्या कहा था ट्राइ चेयरमैन ने?
ट्राई के चेयरमैन आरएस शर्मा ने शनिवार को अपना 12 अंकों का आधार नंबर ट्विटर पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘मैं आपको चैलेंज देता हूं कि आप मुझे नुकसान पहुंचाने का एक उदाहरण दिखाएं।’ कुछ घंटों बाद फ्रांस के सुरक्षा विशेषज्ञ एंडरसन ने उनकी आधार संख्या से निजी पता, जन्मतिथि, वैकल्पिक फोन नंबर जैसे आंकड़े जारी कर दिए थे।

 

 


क्या कहा हैकर ने?
हैकर एंडरसन ने लिखा, "आधार संख्या असुरक्षित है। लोग आपका निजी पता, वैकल्पिक फोन नंबर से लेकर काफी कुछ जान सकते हैं। मैं यही रुकता हूं। मैं उम्मीद करता हूं कि आप समझ गए होंगे कि अपना आधार संख्या सार्वजनिक करना एक अच्छा विचार नहीं है।" 

Created On :   29 July 2018 2:25 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story