केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा का आपत्तिजनक बयान, प्रियंका गांधी के लिए ये शब्द कहे

केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा का आपत्तिजनक बयान, प्रियंका गांधी के लिए ये शब्द कहे

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार-प्रसार के बीच केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर आपत्तिजनक बयान दिया है। महेश शर्मा ने अपने ताजा बयान में प्रियंका गांधी वाड्रा के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया है। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए महेश शर्मा ने कहा, पप्पू कहता है कि प्रधानमंत्री बनेगा, अब तो पप्पू की पप्पी भी आ गई है।
 

 

नोएडा सांसद और केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वीडियो में केंद्रीय चुनावी सभा में प्रियंका गांधी के लिए अभद्र शब्द कहते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो के अनुसार 16 मार्च को उत्तर प्रदेश के सिकंदराबाद में एक रैली को संबोधित करते हुए महेश शर्मा ने ये बयान दिया है। इस दौरान वह विपक्षियों का मजाक उड़ा रहे थे, तभी राहुल और प्रियंका गांधी पर उन्होंने विवादित टिप्पणी की।

हमारा शेर मोदी है- महेश शर्मा
महेश शर्मा ने कहा, अगर ममता बनर्जी यहां आकर कत्थक करें और कर्नाटक के सीएम यहां गीत गाएं तो क्या फर्क पड़ेगा। राहुल गांधी पर निशाना साधने के साथ उन्होंने प्रियंका गांधी पर भी निशाना साधा। महेश शर्मा ने कहा, पप्पू कहता है पीएम बनूंगा, अब तो पप्पू की पप्पी आ गई। इन लोगों से ऊपर उठकर देखना है तो आज हमारा शेर मोदी है। 

"पप्पू कहता है पीएम बनूंगा"
महेश शर्मा ने ये भी कहा कि, ...वो पप्पू कहता है मैं प्रधानमंत्री बनूंगा, मायावती, अखिलेश, पप्पू और वो पप्पू की पप्पी भी आ गई है। क्या वो प्रियंका पहले देश की बेटी नहीं थी क्या, क्या वो कांग्रेस की बेटी नहीं थी क्या, इस सोनिया परिवार की बेटी नहीं थी क्या...अब नहीं है क्या.. आगे नहीं रहेगी क्या.. क्या नया लेकर आई हो...?

पहले भी दे चुके हैं विवादित बयान
केंद्रीय मंत्री ने कहा, पहले नेहरू, फिर राजीव गांधी, संजय गांधी और फिर राहुल गांधी.. फिर प्रियंका गांधी। महेश शर्मा ने कहा, क्या आपने देश पर एहसान किया है, अगर इनसे उठकर कुछ देखना है तो हमारा शेर, बब्बर शेर नरेंद्र मोदी को देखिए। गौरतलब है कि, पश्चिमी उत्तर प्रदेश की गौतमबुद्धनगर लोकसभा सीट (नोएडा) से सांसद महेश शर्मा इससे पहले भी कई बार विवादित बयानों देकर सुर्खियों में रह चुके हैं।

Created On :   18 March 2019 8:10 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story