Covid-19: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में हुए भर्ती

Union Minister Shekhawat will also be corona positive, admitted in hospital
Covid-19: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में हुए भर्ती
Covid-19: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में हुए भर्ती

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वह अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। करीबी सूत्रों के मुताबिक डॉक्टरों की सलाह पर वह गुरुग्राम के मेदांता में इलाज करा रहे हैं। दरअसल, शेखावत को कुछ समय से अस्वस्थ महसूस हो रहे थे। जिस पर उन्होंने गुरुवार को कोरोना टेस्ट कराया तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

डॉक्टरों की सलाह के बाद गजेंद्र सिंह शेखावत ने अस्पताल में भर्ती होने का निर्णय लिया। करीबी सूत्रों ने बताया कि उन्हें गुरुग्राम के मेदांता ले जाया गया है। शेखावत ने संपर्क में आने वाले सभी लोगों से खुद को आइसोलेट कर कोरोना की जांच कराने की अपील की है ताकि उनके संपर्क में आने पर अगर कोई वायरस की चपेट में आया तो पता चल सके।

केंद्रीय मंत्री के पॉजिटिव होने के बाद स्टाफ के लोग जांच कराएंगे। इससे पूर्व कुछ और केंद्रीय मंत्री भी कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। कोरोना पॉजिटिव हुए गृहमंत्री अमित शाह अब स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और अर्जुन राम मेघवाल का इलाज चल रहा है।

 

Created On :   20 Aug 2020 9:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story