New Delhi News: महाराष्ट्र सदन में सजा गणपति का पंडाल, शिंदे ने प्रतिमा की स्थापना की

महाराष्ट्र सदन में सजा गणपति का पंडाल, शिंदे ने प्रतिमा की स्थापना की
  • सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे ने की गणेश प्रतिमा की स्थापना
  • महाराष्ट्र सदन में विराजे गणपति

New Delhi News. राष्ट्रीय राजधानी बुधवार को ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों और ढोल-नगाड़ों की ध्वनि से गणेश नगरी बन गई। महाराष्ट्र सदन, दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के गणेशोत्सव मंडलों द्वारा आराध्य भगवान गणेश के आगमन का उत्सव भक्तिमय उत्साह के साथ मनाया गया। शिवसेना (शिंदे) सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे ने महाराष्ट्र सदन में भगवान गणेश का विधिवत प्राण प्रतिष्ठा कर उत्सव की शुरुआत की।

महाराष्ट्र सदन में सार्वजनिक गणेशोत्सव समिति की ओर से गणेश जी की प्राण प्रतिष्ठा सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे द्वारा की गई। इस अवसर पर डॉ शिंदे ने कहा कि यह उत्सव न केवल मराठी समुदाय को एक साथ लाता है, बल्कि दिल्ली के अन्य समुदायों को भी मराठी संस्कृति से परिचित कराता है। इस वर्ष गणेशोत्सव को महाराष्ट्र में राजकीय उत्सव का दर्जा दिया गया है, इसलिए दिल्ली में मराठी बंधुओं में विशेष उत्साह है। अगले दस दिनों तक दिल्ली में भक्ति, उत्साह और मराठी सांस्कृतिक उत्सव का माहौल रहेगा।

राष्ट्रीय मराठी मोर्चा के संस्थापक अध्यक्ष आनंद लेखी ने भी की गणेश जी प्राण प्रतिष्ठा

राष्ट्रीय राजधानी में कई अन्य स्थानों पर भी गणेश उत्सव की शुरुआत हुई। भाजपा नेता और राष्ट्रीय मराठी मोर्चा के संस्थापक अध्यक्ष आनंद रेखी ने हर साल की तरह इस साल भी मोतिया खान पहाड़गंज में 11 दिन के लिए गणेश जी की विधिवत प्राणप्रतिष्ठा की। इस अवसर पर दिल्ली भाजपा प्रदेश की उपाध्यक्ष श्रीमती सोना कुमारी समेत कई अन्य नेता व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Created On :   27 Aug 2025 9:44 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story