उमा भारती का विवादित बयान, कहा- प्रियंका गांधी वाड्रा चोर की पत्नी हैं

Union minister Uma Bharti said Country will see Priyanka Gandhi as wife of a thief
उमा भारती का विवादित बयान, कहा- प्रियंका गांधी वाड्रा चोर की पत्नी हैं
उमा भारती का विवादित बयान, कहा- प्रियंका गांधी वाड्रा चोर की पत्नी हैं
हाईलाइट
  • कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को कहा चोर की पत्नी।
  • केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती का विवादित बयान।
  • प्रियंका चोर की पत्नी हैं
  • हिन्दुस्तान इसी नजर से उन्हें देखेगा।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान नेता लगातार आपत्तिजनक टिप्पणियां कर रहे हैं। अब केंद्रीय जल संसाधन मंत्री और बीजेपी की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने प्रियंका गांधी को चोर की पत्नी बताया है। उन्होने ये भी कहा कि पूरा हिन्दुस्तान उन्हें इसी नजर से देखेगा।

प्रियंका चोर की पत्नी- उमा 
दरअसल छत्तीसगढ़ के दुर्ग लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान जब उमा भारती से प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीति में आने और चुनाव लड़ने को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, उनके पति पर चोरी का आरोप है। चोर की पत्नी को किस नजर से देखा जाता है, हिंदुस्तान उन्हें उसी नजर से देखेगा। 

वहीं प्रियंका के वाराणसी से चुनाव लड़ने के सवाल पर उमा भारती ने कहा, भारतीय लोकतंत्र में कोई भी कहीं से भी चुनाव लड़ सकता है। उन्होंने ये भी कहा, प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीति में आने या फिर चुनाव लड़ने पर बीजेपी पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

"राहुल ने अमेठी से पहले ही मानी हार"
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के दो लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने को लेकर भी उमा भारती ने कहा, वह अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष है। कहीं से भी चुनाव लड़ सकते हैं, लेकिन अमेठी की जो रिपोर्ट सामने आई है उसको आधार बनाकर राहुल गांधी ने दो सीट से लड़ने का फैसला लिया है। मतलब यह है कि उन्होंने अमेठी से पहले ही अपनी हार मान ली है।

छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में मतदान
बता दें कि छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों के लिए तीन चरणों में मतदान होगा। पहले चरण में 11 अप्रैल को बस्तर लोकसभा सीट के लिए मतदान हो चुका है। दूसरे चरण में 18 अप्रैल को कांकेर, राजनांदगांव और महासमुंद लोकसभा सीट के लिए और तीसरे चरण में 23 अप्रैल को रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, जांजगीर चांपा, दुर्ग और सरगुजा लोकसभा सीट के लिए मतदान होना है।

Created On :   17 April 2019 2:24 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story