यूपी निकाय चुनाव:  बीजेपी की बड़ी जीत, कांग्रेस का सूपड़ा साफ

UP Municipal Council Election Results LIVE bjp won 14 seats in 16
यूपी निकाय चुनाव:  बीजेपी की बड़ी जीत, कांग्रेस का सूपड़ा साफ
यूपी निकाय चुनाव:  बीजेपी की बड़ी जीत, कांग्रेस का सूपड़ा साफ

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनावों में मोदी और योगी का जादू बरकरार रहा। शुक्रवार को जारी वोट कांउटिंग में बीजेपी को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली। नतीजों में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) 16 नगर निगम सीटों में से 14 पर जीती है वहीं 2 सीटें बहुजन समाजवादी पार्टी के खाते में गईं। गौरतलब है कि यूपी में 98 नगर पालिका परिषद, 16 नगर निगम और 439 नगर पंचायतों में चुनाव तीन चरणों में कराया गया था। नगर निगम के नतीजों में काग्रेस और समाजवादी पार्टी का सूपड़ा साफ होता दिख रहा है। 

पढ़ें- घर में पराजय: CM योगी ने जिस बूथ पर डाला वोट वहीं हार गई बीजेपी

नगर निगम सीटों में बीजेपी को 16 में से 14 सीटें मिली। वहीं 198 नगर पालिका के अभी तक के नतीजों में 101 बीजेपी, 03 कांग्रेस, 36 सपा, 35 बसपा और 23 अन्य के खातों में गईं। वहीं 498  नगर पंचायतों में 176 बीजेपी, 13 कांग्रेस, 79 सपा, 87 बसपा और 74 अन्य को मिलीं।

16 नगर निगम पर ये रहे विजयी

  • 1. लखनऊ- संयुक्ता भाटिया- बीजेपी
  • 2. कानपुर- प्रमिला पांडेय- बीजेपी
  • 3. बरेली- उमेश गौतम- बीजेपी
  • 4.आगरा- नवीन जैन- बीजेपी
  • 5. मेरठ- सुनीता वर्मा- बसपा
  • 6. मुरादाबाद- विनोद अग्रवाल- बीजेपी
  • 7. वाराणसी- मृदुला जायसवाल- बीजेपी
  • 8. गोरखपुर- सीताराम जायसवाल- बीजेपी
  • 9. इलाहाबाद- अभिलाषा गुप्ता- बीजेपी
  • 10.झांसी- राम तीर्थ सिंघल- बीजेपी
  • 11.गाजियाबाद- आशा वर्मा- बीजेपी
  • 12.अलीगढ़- मो. फुरखान बसपा
  • 13. अयोध्या- ऋषिकेश उपाध्याय-बीजेपी
  • 14. मथुरा- मुकेश आर्य- बीजेपी
  • 15. सहारनपुर- संजीव वालिया- बीजेपी
  • 16.फिरोजाबाद- नूतन राठौर- बीजेपी

पढ़ें- निकाय चुनाव: AAP ने खाता खोला, कुमार विश्वास ने दी बधाई

तीन चरण में हुई थी वोटिंग

उत्तरप्रदेश की 16 नगर निगमों, 198 नगर पालिकाओं और 498 नगर पंचायतों के लिए वोटिंग तीन फेस में की गई थी। यूपी में इस बार 652 निकायों के 12,007 वार्डों में चुनाव हुए हैं। पहले फेस की वोटिंग 22 नवंबर को हुई थी, जिसमें 25 जिलों के 5 नगर निगम, 71 नगर पालिका और 154 नगर पंचायतें शामिल थीं। इसके बाद 26 नवंबर को हुई दूसरे फेस की वोटिंग में भी 25 जिलों की 6 नगर निगम, 51 नगर पालिका और 132 नगर पंचायतों को शामिल किया था। आखिरी फेस की वोटिंग 29 नवंबर को हुई थी, जिसके तहत 26 जिलों की 5 नगर निगम, 76 नगर पालिका और 152 नगर पंचायत में वोटिंग हुई थी।

 

Created On :   1 Dec 2017 11:26 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story