यूपी : छेड़छाड़ से परेशान एक और युवती ने फांसी लगाकर किया सुसाइड

यूपी : छेड़छाड़ से परेशान एक और युवती ने फांसी लगाकर किया सुसाइड

डिजिटल डेस्क, कन्नौज : उत्तर प्रदेश लगातार एक व्यक्ति द्वारा कथित रूप से परेशान होने के बाद कन्नौज में एक नाबालिग ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की मां ने आरोप लगाया कि उसने कई बार पुलिस को एक व्यक्ति द्वारा अपनी बेटी को परेशान करने की सूचना दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। मृतका की मां का कहना, "उसने खुद को मार डाला क्योंकि बार-बार शिकायतों के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई थी"।

 

 

 

 

पुलिस ने शव का पंचनामा भरवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव के पास मृतका द्वारा लिखित सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट के मुताबिक गांव के ही दो युवकों पर दुष्कर्म करने का आरोप है। यह घटना कन्नौज के विषुनगढ़ क्षेत्र के राजारामपुर की है। नाबालिग का नाम अलका उर्फ साधना है। इसकी उम्र करीब 17 साल बताई जा रही है। वह 12 कक्षा की पढ़ाई कर रही थी। इस मामले में पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की। मृतका के माता पिता ने बताया कि उनकी छोटी बेटी (मृतका) उनकी बड़ी बेटी के पास मैनपुरी में रहती थी। वो वहां पढ़ाई कर रही थी। मृतका के आत्महत्या करने की जानकारी उन्हें फोन पर मिली। 
 

 

 

कन्नौज एसपी केके राठोड़ ने कहा, "आत्महत्या के पीछे का कारण अभी तक पता चलाना बाकी है। मामले में जांच शुरू की कर दी गई है।"


 

Created On :   30 Jun 2018 3:12 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story