खालिस्तान कमांडो फोर्स आतंकवादी 'कंता वलैतिया' गिरफ्तार

खालिस्तान कमांडो फोर्स आतंकवादी 'कंता वलैतिया' गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क,अमृतसर। खालिस्तान कमांडो फोर्स आतंकी कुलवंत सिंह उर्फ कंता वलैतिया को अमृतसर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने उसे खुफिया जानकारी के बाद गिरफ्तार किया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वलैतिया पर हत्या, लूटपाट व डकैती के 17 मामले दर्ज हैं, जिनमें 6 मामलों में टाडा लगाई गई है। कंता वलैतिया 1990 में देश छोड़कर भाग गया था। 

भगोड़ा घोषित
अमृतसर की अदालत ने कंता वलैतिया को भगोड़ा घोषित किया हुआ है। वह 1990 से फरार चल रहा था। वर्ष 2007 में वलैतिया के भारत आने की जानकारी सामने आई थी, लेकिन वह सुरक्षाबलों की नजरों से बचता रहा। 2013 में उस पर ड्रग्स तस्करी और हथियार रखने का आरोप दर्ज हुआ। 

केसीएफ सहयोगी रहा
कंता वलैतिया केसीएफ के आतंकवादी बलविंदर सिंह बिल्ला का सहयोगी रहा है। कंता के ऊपर कई थानों में टाडा का मामला भी दर्ज है। 

साथियों को पकड़ने के लिए छापेमारी
पुलिस कंता के साथियों रतन सिंह, दलजीत सिंह, लैबर सिंह और सुखदेव सिंह को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है। बता दें कि इसी साल मार्च में दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने केसीएफ के आतंकवादी गुरसेवक को गिरफ्तार किया था। गुरसेवक पर 50 से ज्यादा आतंकी घटनाओं को अंजाम देने का आरोप है। गुरसेवक जरनेल सिंह भिंडरावाला का करीबी था। जिसे 1984 में भारतीय सेना ने मार गिराया था। 

Created On :   25 May 2019 2:54 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story