मौसम: दिल्ली में एक्यूआई खराब स्तर पर, यूपी में ओले से फसलों को नुकसान

Weather report aqi in delhi at poor level, hail damage to crops in uttar pradesh
मौसम: दिल्ली में एक्यूआई खराब स्तर पर, यूपी में ओले से फसलों को नुकसान
मौसम: दिल्ली में एक्यूआई खराब स्तर पर, यूपी में ओले से फसलों को नुकसान
हाईलाइट
  • दिल्ली आने वाली 21 ट्रेनें एक से सवा छह घंटे तक लेट हैं
  • बांदा में ओले गिरने से रबी की फसल को नुकसान हुआ है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में गुरुवार को कोहरा छाया रहा, लेकिन वायु गुणवत्ता में सुधार देखा गया। जिसके बाद वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, क्षेत्र का न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 16 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।  मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि क्षेत्र में आगामी दिनों में घना व अत्यधिक घना कोहरा छा सकता है। केंद्र द्वारा संचालित सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फॉरकास्टिंग (सफर) के अनुसार, गुरुवार को दिल्ली का एक्यूआई 211 दर्ज किया गया। सफर ने कहा कि वर्तमान पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवातीय सर्कुलेशन से एक्यूआई पर सकारात्मक प्रभावित पड़ रहा है। नमी बढ़ने से कुहासा छा सकता है। सफर मॉडल की जानकारी के अनुसार 10 जनवरी को वायु गुणवत्ता में मामूली गिरावट आ सकती है।

21 ट्रेनें सवा छह घंटे तक लेट
दिल्ली आने वाली इक्कीस ट्रेनें विलंब से चल रही है। रेलवे के मुताबिक कोहरे और ठंड की वजह से ट्रेनें एक से सवा छह घंटे तक लेट हैं।दिल्ली आने वाली इक्कीस ट्रेनें विलंब से चल रही है। रेलवे के मुताबिक कोहरे और ठंड की वजह से ट्रेनें एक से सवा छह घंटे तक लेट हैं।

यूपी में ओला गिरे, फसलों को नुकसान
उत्तर प्रदेश के बांदा में बुधवार शाम तेज बारिश के दौरान ओले गिरने से रबी की फसल को नुकसान हुआ है। वहीं यूपी के  लखनऊ व उसके आस-पास के इलाकों में बुधवार को दिनभर हुई बूंदाबांदी रात तक चलने के बाद आज गुरुवार को भी मौसम विभाग ने कहीं-कहीं हल्की बारिश के आसार जताए हैं। गुरूवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस है। मौसम विभाग के अनुसार, लखनऊ समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश में आज भी बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है। बादल और बारिश के बीच पूरे प्रदेश में ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम के इस बदलाव के कारण तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है। गुरूवार को कानपुर का न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस, आगरा का 9.7 डिग्री, वाराणसी का 12.8 डिग्री, बहराइच का 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बिहार में बारिश के आसार
बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार सुबह हल्की धूप निकली है, लेकिन मौसम विभाग ने राज्य के कई क्षेत्रों में अगले एक-दो दिनों में बारिश के आसार जताए हैं। पटना का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक भागलपुर का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस, गया का 15.1 डिग्री तथा पूर्णिया का 13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा कि अगले 24 घंटों के दौरान बिहार के कई हिस्सों में हल्की बारिश होने का अनुमान है। इसके बाद बादल छटेंगे और आसमान साफ होने की वजह से न्यूनतम तापमान में कमी आएगी।

पंजाब, हरियाणा में शीत लहर, बादल छाए
पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के ज्यादातर भागों में बारिश होने के अगले दिन गुरुवार को शीत लहर चल रही है और बादल छाए हुए हैं। यहां मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि शुष्क मौसम के हालांकि 11 जनवरी तक बने रहने की संभावना है। दोनों राज्यों में घने कोहरे के साथ शुष्क मौसम बना रहेगा। पंजाबा के औद्योगिक नगर लुधियाना में सबसे ज्यादा 6.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा, वहीं अमृतसर में 2.2 डिग्री और पटियाला में छह डिग्री सेलिस्यस दर्ज किया गया। पटियाला में छह मिलीमीटर बारिश हुई। हरियाणा के हिसार में न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस रहा वहीं अंबाला में 6.8 डिग्री, नारनौल में पांच डिग्री, सिरसा में चार डिग्री, करनाल में 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। करनाल में 22.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। चंडीगढ़ में पिछले तीन दिनों से बारिश हो रही है। यहां न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 

Created On :   9 Jan 2020 7:16 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story