Weather: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, ट्रेन चल रही लेट, हरियाणा में स्कूल बंद

Weather: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, ट्रेन चल रही लेट, हरियाणा में स्कूल बंद

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश के उत्तरी राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। श्रीनगर में तापमान शून्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस जा पहुंचा है। कई जगहों पानी जम गया है और आपूर्ति बाधित हो गई। वहीं हरियाणा सरकार ने गुरुवार को सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरप्रदेश और राजस्थान में गुरुवार को कोहरे के साथ कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। वहीं कुछ मैदानी इलाकों और हिमालच प्रदेश के निचली पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है। 

आईएमडी के मुताबिक हरियाणा का नारनौल सबसे ठंडा स्थान रहा। वहां तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजस्थान में 2.5 डिग्री के साथ सीकर सबसे ठंडा स्थान रहा। हिमाचल प्रदेश के केलांग में तापमान शून्य से 12.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया। दिल्ली में सुबह घना कोहरा देखने को मिला और अधिकतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 16 दिसंबर से 25 दिसंबर तक दिल्ली में 7 सर्द दिन दर्ज हुए हैं। कोहरे के कारण दिल्ली आ रही 25 ट्रेनें लेट चल रही हैं। इसमें अमृतसर एक्सप्रेस, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, गोरखधाम एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें शामिल हैं। यह ट्रेनें 3 से 5 घंटे देरी से चल रही हैं। 

मध्यप्रदेश के लगभग सभी शहर तेज सर्दी से ठिठुर रहे हैं। भोपाल में जहां सुबह 5:30 से दोपहर 3:30 बजे तक 10 घंटे में पारा 5.3 डिग्री ऊपर चढ़कर 19.8 डिग्री पर पहुंचा। वहीं 3:30 बजे से रात 8:30 बजे तक पांच घंटों में यह 4.2 डिग्री लुढ़क गया। नटेरन, ग्यारसपुर, गंजबासौदा, गुना सहित 25 शहरों में मंगलवार रात बारिश भी हुई। पंजाब में फरीदकोट सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं राजस्थान के बीकानेर में रात का तापमान 6.1 और जयपुर में 7.1 डिग्री सेल्सियस रहा। उत्तरप्रदेश के कुछ क्षेत्रों में गरज के साथ हल्की बारिश हुई है। 

Created On :   26 Dec 2019 4:15 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story