गांधी प्रतिमा के अपमान से व्हाइट हाउस नाराज

White House angry over the insult of Gandhi statue
गांधी प्रतिमा के अपमान से व्हाइट हाउस नाराज
गांधी प्रतिमा के अपमान से व्हाइट हाउस नाराज

न्यूयॉर्क, 23 जून (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की प्रवक्ता ने पुलिस की बर्बरता के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों द्वारा वाशिंगटन में महात्मा गांधी की प्रतिमा को नुकसाने पहुंचाने की कोशिश करने की घटना पर नाराजगी जताई है।

केलीह मैकनानी ने देशभर में प्रतिमाओं को नुकसान पहुंचाने की होड़ पर सोमवार को कहा कि प्रदर्शनकारियों के लिए जाहिर तौर पर गांधी को लेकर यह सीमा रेख पार हो जाती है।

गांधीजी की प्रतिमा को दो जून को क्षतिग्रस्त किया गया, इस पर गांधीजी और भारत का नाम लेकर अपमानजनक नारे लिखे गए।

पुलिस की बर्बरता के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों द्वारा कुछ प्रतिमाओं को हटाने की मांग के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, हम देश भर में जो देख रहे हैं वह वास्तव में काफी भ्रामक, पेचीदा है क्योंकि आप प्रतिमाओं को टूटते हुए देख रहे हैं, जैसे गांधी और यूलिसेस एस. ग्रांट की प्रतिमाओं को नुकसान पहुंचाया गया।

ग्रांट अमेरिका का 18वां राष्ट्रपति बनने से पहले गृहयुद्ध के दौरान अमेरिकी सेना के कमांडिंग जनरल थे। उन्होंने अलगाववादी संघ राज्यों के खिलाफ लड़ाई का नेतृत्व किया था जो गुलामी प्रथा के उन्मूलन का विरोध कर रहे थे।

19 जून को सैन फ्रांसिस्को में नस्लवाद विरोधी प्रदर्शनकारियों द्वारा उनकी प्रतिमा को गिरा दिया गया।

गौरतलब है कि 25 जून को एक निहत्थे अफ्रीकी-अमेरिकी जॉर्ज फ्लॉयड की मिनियापोलिस के एक पुलिसकर्मी द्वारा घुटने से गर्दन दबाकर हत्या करने के बाद पुलिस क्रूरता और नस्लवाद के विरोध में अमेरिका भर में प्रदर्शन शुरू हो गए जो अभी भी जारी हैं।

Created On :   23 Jun 2020 12:32 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story