- Dainik Bhaskar Hindi
- National
- Why Rahul goes abroad every time, give details of secret visits: BJP
दैनिक भास्कर हिंदी: राहुल क्यों हर बार जाते हैं विदेश, गुप्त यात्राओं का दें ब्यौरा : भाजपा

हाईलाइट
- राहुल क्यों हर बार जाते हैं विदेश, गुप्त यात्राओं का दें ब्यौरा : भाजपा
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के विदेशी दौरों पर सवाल उठाए हैं।राज्यसभा सांसद और प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव ने गुरुवार को भाजपा मुख्यालय पर संवाददाता सम्मेलन कर कहा कि दुनिया मैडिटेशन के लिए भारत आती है और राहुल गांधी इसके लिए विदेश जाते हैं। क्या वे भारत की छवि खराब करने के लिए गुप्त दौरे करते हैं।
भाजपा प्रवक्ता ने कहा, राहुल गांधी 2014 से 16 बार विदेश गए। जिनमें नौ बार के विदेशी दौरों के बारे में कोई जानकारी नहीं है। राहुल गांधी जितना अपने संसदीय क्षेत्र में नहीं गए, उससे ज्यादा विदेश गए। यही वजह है कि अमेठी की जनता ने उन्हें नकार दिया।जीवीएल नरसिम्हा राव ने कहा, आखिर राहुल अपनी यात्राओं को इतना गोपनीय क्यों रखते हैं? विदेश में गुप्त रूप से दौरे का मकसद क्या है। भाजपा इसका जवाब मांगती है। उनकी यात्राओं का खर्च कौन उठा रहा है, उन्हें इसके बारे में जानकारी सार्वजनिक करनी चाहिए।
भाजपा सांसद ने कहा, नियमों के मुताबिक हर सांसद को विदेश यात्राओं की जानकारी सार्वजनिक करनी होती है। कौन सांसद कहां जाता है, कब जाता है, इसकी जानकारी देनी जरूरी है। संसदीय मामलों के मंत्री ने जुलाई 2019 में सभी सांसदों को पत्र लिखकर उनकी विदेश यात्राओं का ब्यौरा मांगा है। राहुल को भी इसकी जानकारी सार्वजनिक करनी चाहिए।भाजपा सांसद ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में रहने वाले व्यक्ति को कुछ छिपाना नहीं चाहिए।
रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय: वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला मैच रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय ने 4 रनों से जीत लिया
डिजिटल डेस्क, भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के स्पोर्ट ऑफिसर श्री सतीश अहिरवार ने बताया कि राजस्थान के सीकर में वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट टूर्नामेंट का आज पहला मैच आरएनटीयू ने 4 रनों से जीत लिया। आज आरएनटीयू विरुद्ध जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर के मध्य मुकाबला हुआ। आरएनटीयू ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। आरएनटीयू के बल्लेबाज अनुज ने 24 बॉल पर 20 रन, सागर ने 12 गेंद पर 17 रन और नवीन ने 17 गेंद पर 23 रन की मदद से 17 ओवर में 95 रन का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीवाजी यूनिवर्सिटी की टीम निर्धारित 20 ओवर में 91 रन ही बना सकी। आरएनटीयू के गेंदबाज दीपक चौहान ने 4 ओवर में 14 रन देकर 3 विकेट, संजय मानिक ने 4 ओवर में 15 रन देकर 2 विकेट और विशाल ने 3 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट झटके। मैन ऑफ द मैच आरएनटीयू के दीपक चौहान को दिया गया। आरएनटीयू के टीम के कोच नितिन धवन और मैनेजर राहुल शिंदे की अगुवाई में टीम अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन कर रही है।
विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. ब्रह्म प्रकाश पेठिया, कुलसचिव डॉ. विजय सिंह ने खिलाड़ियों को जीत की बधाई और अगले मैच की शुभकामनाएं दीं।
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: योगी राज में ढहाया गया गोरखपुर के भाजपा पार्षद का अवैध कब्जा
दैनिक भास्कर हिंदी: बिहार : नमीयुक्त धानों को सुखाकर खरीदेगी सरकार, 15 नवंबर से होगी खरीददारी
दैनिक भास्कर हिंदी: निर्भया कांड : हत्यारे राष्ट्रपति के यहां दया याचिका भेजें, वरना फांसी पर लटकने की तैयारी करें
दैनिक भास्कर हिंदी: बिहार में हल्के बादल छाए
दैनिक भास्कर हिंदी: सिद्धू ने कबूला इमरान का न्यौता, करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन में जाएंगे