- दिल्ली हिंसा को लेकर अब तक कुल 22 केस दर्ज, एफआईआर में कई किसान नेताओं का ज़िक्र
- राकेश टिकैत ने ली ट्रैक्टर परेड की जिम्मेदारी, कहा- लाल किले पर झंडा किसने लगाया? जवाब दे सरकार
- वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आज होगी केंद्रीय कैबिनेट की बैठक
- दिल्ली हिंसा: 3 और FIR दर्ज, पुलिस बोली- जैसे-जैसे शिकायत आएगी, कार्रवाई होगी
- दिल्ली: ITO से कनॉट प्लेस और इंडिया गेट जाने वाला रास्ता बंद, मिंटो रोड से कनॉट प्लेस पर भी पाबंदी
दिल्ली में सर्दी ने तोड़ा 22 साल का रिकॉर्ड, लगातार भीषण ठंड वाले 10 दिन दर्ज किए

हाईलाइट
- दिल्ली में 1997 के बाद से दिसंबर महीने में सबसे लंबा और बेहद ठंडा दिन दर्ज
- विभाग ने बताया कि दिल्ली ने दिसंबर 1997 में भीषण ठंड वाले 17 दिन देखे थे
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में बीते दस दिन से लगातार भीषण ठंड का दौर जारी है। बुधवार सुबह का तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। इसके साथ ही दिल्ली में पड़ने वाली सर्दी का 22 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया है। मौसम विभाग के अनुसार शहर में 1997 के बाद से अब तक दिसंबर के महीने में सबसे लंबी अवधि वाले और बेहद ठंडे दिन रिकॉर्ड किए गए हैं।
Delhi: Minimum temperature of 5.4 degrees Celsius was recorded in Palam today (India Meteorological Department) https://t.co/xIPmFzge8r
— ANI (@ANI) December 25, 2019
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि दिल्ली में 1997 के बाद से दिसंबर महीने में अब तक का सबसे लंबा और बेहद ठंडा दिन दर्ज किया गया। विभाग ने बताया कि दिल्ली ने दिसंबर 1997 में भीषण ठंड वाले 17 दिन देखे थे। इस बार लगातार भीषण ठंड वाले 10 दिन दर्ज किए गए हैं। IMD ने आगे कहा कि इससे पहले, दिसंबर 2014 में, दिल्ली में लगातार 8 दिन तक भीषण ठंड जारी रही थी।
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि बुधवार को ठंड बनी रहेगी और बाद में दिन में और ज्यादा ठंड बढ़ने से स्थिति और बिगड़ेगी। IMD ने कहा कि बुधवार को अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
सिर्फ दिल्ली ही नहीं, बल्कि पड़ोसी नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम भी कड़ाके की शीतलहर की चपेट में हैं। मौसम विभाग ने कहा कि शहर में 28 दिसंबर शीत लहर जारी रहेगी। साथ ही रात और सुबह के समय घना कोहरा रहेगा। राष्ट्रीय राजधानी की वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी के तहत दर्ज की गई। केंद्र द्वारा संचालित वायु गुणवत्ता एवं मौसम अनुमान प्रणाली (सफर) के अनुसार, बुधवार सुबह दिल्ली का समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 369 पर दर्ज किया गया।
कमेंट करें
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।