मदद मांगते-मांगते रो पड़े थे शाहरुख, नम आंखों से रोहतगी से कही थी ये बात

With moist eyes, Shahrukh Khan told this to lawyer Mukul Rohatgi
मदद मांगते-मांगते रो पड़े थे शाहरुख, नम आंखों से रोहतगी से कही थी ये बात
मैंने शाहरुख को रोते देखा मदद मांगते-मांगते रो पड़े थे शाहरुख, नम आंखों से रोहतगी से कही थी ये बात

डिजिटल डेस्क,मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को गुरुवार शाम को जमानत दे दी गई। बॉम्बे हाईकोर्ट में एनसीबी की तरफ से ASG अनिल सिंह ने आर्यन समेत अरबाज और मुनमुन धमेचा की जमानत याचिका का विरोध किया। लेकिन, कोर्ट ने आर्यन समेत दोनों आरोपियों के पक्ष में फैसला सुना दिया। बेल के बाद भी आर्यन अभी जेल में है। हालांकि,माना जा रहा है कि, आज पेपर वर्क पूरा हो सकता है और आर्यन मन्नत वापस लौट सकते है। आर्यन के वकील मुकुल रोहतगी का कहना है कि, उन्होंने जमानत की खबर के बाद शाहरुख की आंखों में खुशी के आंसू देखे।  

Aryan Khan breaks down in tears after meeting dad, Shah Rukh Khan in NCB  office

क्या कहा मुकुल रोहतगी ने
इस देश के दिग्गज वकीलों को शाहरुख ने आर्यन के लिए हॉयर किया था। जमानत के बाद उन्होंने अपनी लीगल टीम के साथ भावुक होकर कुछ तस्वीरें भी क्लीक करवाई, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही। आर्यन के वकील मुकुल रोहतगी ने बताया कि, जब शाहरुख मेरे पास आए थे तो, उनकी आंखे नम थी। लेकिन,अब ये आंसू खुशी के हैं। अब उन्हें तसल्ली मिल गई है। अब आर्यन खान 2 नवंबर को शाहरुख के बर्थडे और 4 नवंबर को दीपावली अपने घर मन्नत में मना सकेंगे।   

First photo: Shah Rukh Khan poses with his legal team minutes after son  Aryan gets bail

26 दिन बाद वापसी
आर्यन खान को 2 अक्टूबर को मुंबई में हुए क्रूज ड्रग्स पार्टी के दौरान एनसीबी ने हिरासत में लिया था, जिसके बाद 7 अक्टूबर को उन्हें ऑर्थर रोड जेल में बंद किया गया था। आर्यन की वापसी 26 दिन के बाद मन्नत में हो सकती है। बता दें कि, आर्यन की जमानत याचिका बॉम्बे हाईकोर्ट से पहले मजिस्ट्रेट कोर्ट और सेशन कोर्ट ने खारिज कर दी थी। लेकिन, गुरुवार शाम को आर्यन समेत अरबाज और मुनमुन को जमानत दे दी गई।  

 

Created On :   29 Oct 2021 6:13 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story