झारखंड में डायन बताकर महिला की हत्या

Woman murdered as a witch in Jharkhand
झारखंड में डायन बताकर महिला की हत्या
झारखंड में डायन बताकर महिला की हत्या
हाईलाइट
  • झारखंड में डायन बताकर महिला की हत्या

रांची, 5 दिसम्बर (आईएएनएस)। झारखंड के गुमला जिले में डायन बताकर एक महिला की हत्या कर दी गई।

पुलिस ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक लोगों को शक था कि मृतक महिला जादू-टोना करती थी।

पुलिस के मुताबिक यह घटना सदर पुलिस स्टेशन के तहत आने वाले कोएनारा गांव की है। महिला की शुक्रवार रात को हत्या की गई जबकि उसका शव शनिवार को बरामद किया गया।

शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

महिला के बेटे वीर ओरान ने पुलिस को बताया कि 26 नवम्बर को चैतू ओरान की किसी बीमारी के कारण मौत हो गई लेकिन उसके पिता चुंदा और अन्य परिजनों ने इसके लिए उसकी मां को जिम्मेदार माना।

वीर ने दावा किया कि चुंदा और उनके बेटों सावन तथा फेकू ने उसकी मां की हत्या की है।

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

जेएनएस

Created On :   5 Dec 2020 1:00 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story