मुंबई में बाढ़ में फंसी ट्रेन में महिला को हुई प्रसव पीड़ा

Woman suffering from child labor due to flood in Mumbai
मुंबई में बाढ़ में फंसी ट्रेन में महिला को हुई प्रसव पीड़ा
मुंबई में बाढ़ में फंसी ट्रेन में महिला को हुई प्रसव पीड़ा
हाईलाइट
  • महिला के घबराए परिजनों ने डी-1 बोगी से तत्काल अपील भेजकर उसे तुंरत अस्पताल में पहुंचाने की मदद मांगी
  • मुंबई के वांगनी में शनिवार के दिन बाढ़ के पानी में करीब 18 घंटे तक फंसी महालक्ष्मी एक्सप्रेस ट्रेन में नौ महीने की एक गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा हुई
मुंबई, 27 जुलाई (आईएएनएस)। मुंबई के वांगनी में शनिवार के दिन बाढ़ के पानी में करीब 18 घंटे तक फंसी महालक्ष्मी एक्सप्रेस ट्रेन में नौ महीने की एक गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा हुई।

महिला के घबराए परिजनों ने डी-1 बोगी से तत्काल अपील भेजकर उसे तुंरत अस्पताल में पहुंचाने की मदद मांगी।

गभर्वती महिला की पहचान रेशमा कांबले के रूप में की गई है, यह महिला प्रसव के लिए मुंबई से कोल्हापुर जा रही थी, लेकिन शुक्रवार की शाम से यह ट्रेन थाने में बाढ़ के पानी में फंसी हुई थी।

कुछ अपुष्ट रिपोर्टों में यह कहा गया है कि ट्रेन में ऐसी ही नौ और महिलाएं भी हैं जो गर्भावस्था के विभिन्न चरणों से गुजर रही हैं। ऐसे में ये महिलाएं भी काफी परेशान हैं और मदद का इंतजार कर रही हैं।

थलसेना, वायुसेना, नौसेना और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) ने चारों ओर से 3-5 फीट पानी में फंसे ट्रेन से लगभग 1,500 यात्रियों को बचाने के लिए सबसे बड़े बचाव अभियानों में से एक की शुरुआत की है।

ठाणे के संरक्षक मंत्री एकनाथ गायकवाड़ इन बचाव अभियानों का जायजा लेने के लिए बदलापुर पहुंचे और उन्होंने कहा कि रक्षा और एनडीआरएफ के अलावा आसपास के सभी शहरों, गांवों में भी यात्रियों की मदद करने के लिए अपने बचाव दल भेजे हैं।

--आईएएनएस

Created On :   27 July 2019 10:30 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story