Women’s Day 2020: पहली बार देश के ASI स्मारकों में महिलाओं की एंट्री फ्री

Women’s Day 2020: Free Entry For women Visitors at All ASI Protected Monuments
Women’s Day 2020: पहली बार देश के ASI स्मारकों में महिलाओं की एंट्री फ्री
Women’s Day 2020: पहली बार देश के ASI स्मारकों में महिलाओं की एंट्री फ्री
हाईलाइट
  • ताजमहल
  • लालकिला
  • कुतुबमीनार सहित सभी टिकट वाले स्मारकों में फ्री में घूम सकेंगी महिलाएं
  • सभी स्मारकों में बेबी सिटिंग की व्यवस्था करने का भी फैसला लिया गया है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हर साल 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर सरकार ने महिलाओं को खास तोहफा दिया है। इस साल महिलाएं बिना एंट्री फीस के भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के सभी ऐतिहासिक स्थलों का दीदार कर सकेंगी। इतना ही नहीं स्मारकों में बेबी सिटिंग की व्यवस्था भी की गई है। भारतीय पुरात्तव सर्वेक्षण के सभी स्मारकों में महिलाओं की एंट्री फ्री होगी। ASI स्थलों में ताजमहल, लालकिला, कुतुबमीनार सहित सभी टिकट वाले स्मारक शामिल हैं। केन्द्रीय संस्कृति मंत्रालय ने इसकी घोषणा की है। सभी स्मारकों में बेबी सिटिंग की व्यवस्था करने का भी फैसला लिया गया है। 

केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रह्लाद सिंह पटेल ने कहा, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आज (रविवार) ताजमहल सहित सभी एएसआई संरक्षित टिकट स्मारकों में भारतीय और विदेशी महिला की एंट्री मुफ्त कर दी गई है। पटेल ने कहा, भारत में महिलाओं को सम्मान देने की एक महान परंपरा रही है। हम मानते हैं कि जहां महिलाओं को उचित सम्मान दिया जाता है, वहीं पर देवता भी निवास करते हैं। जहां महिलाओं को सम्मान नहीं मिलता, वहां सभी कार्य निष्फल रहते हैं।

प्रह्लाद सिंह पटेल ने कहा कि यह संस्कृति मंत्रालय की ओर से विश्व की नारी शक्ति के लिए एक छोटा सा उपहार है। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण अपने स्मारकों पर आने वाली महिलाओं की सुरक्षा के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इसी दिशा में 29 अगस्त 2019 को आगरा के ताजमहल परिसर में उनके द्वारा एक बेबी केयर एंड फीडिंग रूम का उद्घाटन किया गया था और इसके बाद पूरे भारत में विभिन्न स्मारकों में इसकी स्थापना की गई थी।
आम नागरिकों के लिए 50 रुपए की टिकट
आपको बता दें कि, भारतीय पुरात्तव सर्वेक्षण के देशभर में 125 के करीब टिकट वाले स्मारक हैं। दिल्ली में दस स्मारकों में टिकट से एंट्री मिलती है। ताजमहल की एंट्री फीस देश के नागरिकों के लिए 50 रुपए है। विदेशी पर्यटकों के लिए 1100 रुपये, सार्क और बिम्सटेक के लिए 540 रुपये की टिकट है।

 

पहली बार देश की ऐतिहासिक इमारतों में महिलाओं की एंट्री फ्री

Created On :   7 March 2020 10:36 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story