GDP ग्रोथ रेट: विश्व बैंक का अनुमान भारत के विकास दर में होगी कटौती, बांग्लादेश रहेगा आगे

GDP ग्रोथ रेट: विश्व बैंक का अनुमान भारत के विकास दर में होगी कटौती, बांग्लादेश रहेगा आगे
हाईलाइट
  • अगले वित्तवर्ष में 5.8 फीसदी हो सकती है भारत की ग्रोथ रेट
  • बांग्लादेश में भारत से ज्यादा ग्रोथ रेट होगी
  • विश्व बैंक ने जीडीपी ग्रोथ अनुमान में भारी कटौती की

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। विश्व बैंक ने भारत के विकास दर में कटौती का अनुमान लगाया है। वर्ल्ड बैंक के अनुसार भारत की जीडीपी ग्रोथ रेट सिर्फ 5 फीसदी रहेगी। वहीं अगले साल जीडीपी में 5.8 फीसदी बढ़त का अनुमान लगाया है। इससे पहले पिछले साल अक्टूबर में वर्ल्ड बैंक ने कहा था, वित्तवर्ष 2019-20 के लिए भारत के जीडीपी में 6 प्रतिशत ग्रोथ हो सकती है। 

बांग्लादेश में होगी बढ़त
विश्व बैंक के मुताबिक बांग्लादेश भारत से आगे रहा है। बांग्लादेश में इस वित्तवर्ष 7 फीसदी जीडीपी बढ़ोत्तरी हो सकती है। वहीं पाकिस्तान की जीडीपी सिर्फ 3 फीसदी रहने का अनुमान है। बैंक ने ग्लोबल इकोनॉमिक प्रोस्पेक्ट्स रिपोर्ट में कहा है कि भारत में गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों का कर्ज वितरण कमजोर है। इस साल जीडीपी ग्रोथ 5 फीसदी रहने का अनुमान है। अगले साल थोड़ा सुधार होकर यह 5.8 तक फीसदी हो सकता है। 

पूर्वानुमान में भी 5 फीसदी बढ़त
केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा जारी पूर्व अनुमान में भी कहा गया है कि देश में जीडीपी में 5 फीसदी की बढ़त होगी। मंगलवार को सरकार ने जीडीपी के पूर्वानुमान के आंकड़े पेश किए। इसमें कहा गया, वित्तवर्ष 2019-2020 में जीडीपी ग्रोथ पांच फीसदी रह सकती है। इससे पहले 2018-19 में ग्रोथ 6.8 प्रतिशत थी। वहीं वित्तवर्ष 2017-19 में 7.2 फीसदी जीडीपी ग्रोथ थी। 

Created On :   9 Jan 2020 6:17 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story