पुलिस गिरफ्त से भागने की कोशिश पर हो गया एनकाउंटर: निक्की को जिंदा जलाने वाले पति विपिन के पैर में लगी गोली, ग्रेटर नोएडा में दहेज का मामला

- विपिन पर दहेज के लिए पत्नी निक्की की हत्या का आरोप
- विपिन ने की पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश
- पुलिस ने चलाई गोली, अस्पताल में भर्ती
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पुलिस गिरफ्त से भागने की कोशिश की पर हो गया एनकाउंटर। यह ग्रेटर नोएडा में दहेज का मामला है जिसमें पुलिस जवाबी कार्रवाई करने पर मजबूर हो गई। पत्नी निक्की को जिंदा जलाने के आरोप में दबोचे गए पति विपन भाटी को मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली गली है। उसे फिलहाल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि विपिन को उस जगह ले जाया गया था जहां से उसने थिनर की वोटल खरीदी थी। इस बीच उसने पुलिस की पिस्टल छीन कर फरार होने की कोशिश की। पर वह इस काम में सफल नहीं हो सका। मुठभेड़ में उसके पैर में गोली लगने से चोट आई और सारे इरादों पर पानी फिर गया। अस्पताल में विपिन ने मीडिया से बात की और एक ही बात दोहराता रहा कि उसने निक्की को नहीं मारा है। वह खुद मर गई।
वो खुद मरी है- विपिन
वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह पुलिस विपिन को पकड़ कर अस्पताल लेकर आई। हॉस्पिटल में मीडिया ने आरोपी से पूछा कि क्या उसे अपनी गलती का पचतावा है? इसके जवाब में उसने कहा कि मैंने उसे नहीं मारा है। वो अपने आप मरी है। इसके बाद विपिन से सवाल किया गया कि क्या वह निक्की के साथ पहले भी मार-पीट करता था? इसके जवाब में उसने कहा कि पति-पत्नी के बीच हर जगह लड़ाई होती है। बस मुझ इसके आगे और कुछ नहीं बताना। हां मुझे पचतावा है। मेरी वाइफ चली गई।
हत्या में विपिन का परिवार भी शामिल?
एडीसीपी सुधीर कुमार ने इस मामले से जुड़ी अहम जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 21 अगस्त को सूचना मिली कि एक व्यक्ति ने अपने परिवार के सदस्यों की मदद से अपनी पत्नी को आग लगाकर मार डाला। पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज किया और जांच को आगे बढ़ाते हुए मृतका के पति विपिन को गिरफ्तार कर लिया। हम यहां ज्वलनशील तरल की बोतलें बरामद करने आए थे, जो उसने आग लगाने के बाद फेंकी थीं। हमने बोतलें बरामद कर लीं, लेकिन उसी दौरान उसने इंस्पेक्टर की पिस्तौल छीन ली और भागने की कोशिश की।
आरोपी ने की पुलिस पर गोली चलाने की कोशिश
सुधीर कुमार ने कहा कि जब पुलिस ने उसे घेर लिया, तो उसने हम पर गोली चलाने की कोशिश की। आत्मरक्षा में, पुलिस ने भी गोली चलाई और गोली उसके पैर में लगी। उसे इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। आगे की जांच जारी है। हमने थिनर की बोतलें बरामद की हैं, जिनका इस्तेमाल महिला को जलाने के लिए किया गया था।
#WATCH | Greater Noida, UP | Visuals from the spot where Vipin Bhati, accused of murdering his wife Nikki over dowry demands, got injured in an encounter with the police. pic.twitter.com/A44FM2x2pA
— ANI (@ANI) August 24, 2025
मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम
फोरेंसिक टीम उस स्थान पर पहुंच गई है जहां दहेज की मांग को लेकर अपनी पत्नी निक्की की हत्या के आरोपी विपिन भाटी पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल हो गया था।
#WATCH | Greater Noida, Uttar Pradesh: Forensic team arrives at the spot where Vipin Bhati, accused of murdering his wife Nikki over dowry demands, got injured in an encounter with the police. pic.twitter.com/SJPbfKA6xB
— ANI (@ANI) August 24, 2025
Created On :   24 Aug 2025 2:09 PM IST