Meerut Highway News: ऑपरेशन सिंदूर में शामिल सैनिक की टोल प्लाजा कर्मचारियों ने कर दी पिटाई, NHAI ने तुरंत लिया एक्शन, कंपनी को किया ब्लैकलिस्ट

ऑपरेशन सिंदूर में शामिल सैनिक की टोल प्लाजा कर्मचारियों ने कर दी पिटाई, NHAI ने तुरंत लिया एक्शन, कंपनी को किया ब्लैकलिस्ट
  • ऑपरेशन सिंदूर में शामिल जवान की टोल प्लाजा कर्मचारियों ने की जमकर पिटाई
  • ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल
  • मेसर्स धरम सिंह एंड कंपनी को NHAI ने किया ब्लैकलिस्ट

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक शर्मनाक घटना सामने आई हैं। पाकिस्तान को धूल चटाने वाले जवान कपिल सिंह को टोल कर्मचारियों ने बेहरमी से धुलाई कर दी। इसके बाद राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए टोल कलेक्शन एजेंसी, मेसर्स धरम सिंह एंड कंपनी पर 20 लाख का जुर्माना लगाया है। इसके साथ ही कंपनी का अनुबंध को समाप्त कर दिया है और भविष्य में टोल प्लाजा की बिडिंग में भाग नहीं लेने के लिए भी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

जानिए पूरा मामला

मेरठ के गोटका गांव के रहने वाले भारतीय सेना के जवान कपिल सिंह 17 अगस्त 2025 की रात ड्यूटी के लिए रवाना हुए थे। उनका चचेरा भाई शिवन दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट छोड़ने जा रहे थे, लेकिन मेरठ-करनाल राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-709A) पर बने भुनी टोल प्लाजा वाहनों की लंबी कतार थी। जवान के पास समय की कमी होने के कारण टोल कर्मचारियों से उन्होंने कहा की जाने दो, इस बीच दोनों को बीच विवाद हो गया। इतना ही नहीं टोल कर्माचारियों ने कपिल को खंभे से बांध दिया और उनकी लाठी-डंडों से पिटाई भी कर दी। बता दें कि सैनिक को 18 अगस्त को ड्यूटी जॉइन करनी थी। वे ऑपरेशन सिंदूर में शामिल थे।

स्थानीय ग्रामीणों की टोल प्लाजा पर किया हंगामा

इस घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ टोल प्लाजा पर जमा हो गई। साथ ही उन्होंने टोल कर्मचारियों को खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और तोड़फोड़ की। इससे तनाव बढ़ने के कारण मेरठ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले में एफआईआर दर्ज की। इसके बाद कुछ आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया गया है और बाकि की सीसीटीवी फुटेज के आधार तलाशी शुरू कर दी है। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Created On :   19 Aug 2025 12:56 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story