Operation Sindoor: एयरस्ट्राइक से बौखलाए पाक ने LOC पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, 15 नागरिकों की हुई मौत

एयरस्ट्राइक से बौखलाए पाक ने LOC पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, 15 नागरिकों की हुई मौत
  • पाकिस्तान ने एलओसी पर की फायरिंग
  • सीमावर्ती इलाकों को बनाया निशाना
  • घटना में 15 नागरिकों की हुई मौत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सेना के एयरस्ट्राइक हमले के पलटवार में पाकिस्तान ने बुधवार को जम्मू कश्मीर में एलोसी स्थित गांवों पर गोलीबारी की। इस गोलीबारी में चार बच्चों समेत 15 लोगों की जान चली गई हैं। भारत ने बुधवार तड़के पाकिस्तान और पीओके स्थित 9 आतंकी ठिकानों को एयरस्ट्राइक से ध्वस्त किया था। इसके बाद पाकिस्तानी सेना ने एलओसी से सटे पूंछ और तंगधार क्षेत्रों में स्थानीय लोगों पर गोलीबारी की।

पाकिस्तान ने एलओसी पर की फायरिंग

पाकिस्तानी सेना की अंधाधुन फायरिंग से सीमावर्ती निवासियों में अफरा-तफरी मच गई। गोलीबारी से बचने के लिए लोग अंडरग्राउंड बंकरों में या अन्य सुरक्षित स्थानों में चले गए। पाकिस्तान की सेना द्वारा गोलीबारी में घायल स्थानीय नागरिक बदरुद्दीन ने कहा, "पाकिस्तान ने रात करीब 2:30 बजे भारी गोलाबारी शुरू कर दी, जिस वजह से हमें भागना पड़ा। हमारे चार घर जला दिए गए। मैं और मेरा बेटा दोनों घायल हो गए। मेरा परिवार जीएमसी में है। हमारे लिए कोई जगह नहीं है। हम शांति चाहते हैं। शांति होनी चाहिए।"

पाकिस्तान द्वारा की गई गोलीबारी में लोगों के घरों को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा है। हमले के चलते घरों की खिड़कियों के शीशे टूट गए और दीवारों में दरार आ गई। इस घटना के बाद जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सीमावर्ती इलाकों के अधिकारियों के साथ आपात बैठक बुलाई। इस गोलीबारी में पूंछ के एक गुरुद्वारे को भी नुकसान पहुंचा। इस पर शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने पाकिस्तान सेना की आलोचना की है।

गुरुद्वारे में तीन सिखों की हुई मौत

गुरुद्वार में गोलीबारी के चलते तीन सिखों की मौत हो गई। इस घटना के बारे में सुखबीर सिंह बादल ने एक्स पर ट्वीट किया। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा, "पुंछ में पवित्र गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा साहिब पर पाकिस्तानी सेना की ओर से किए गए अमानवीय हमले की कड़ी निंदा करता हूं, जिसमें भाई अमरीक सिंह जी (रागी सिंह), भाई अमरजीत सिंह और भाई रणजीत सिंह सहित तीन निर्दोष सिखों की जान चली गई।"

इसके बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान को करार जवाब दिया। जिसके चलते कुपवाड़ा, रोजौरी-पुंछ सेक्टर में कई पाकिस्तानी सेना की चौकियों को काफी नुकसान पहुंचा। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास से नागरिकों को निकालने का आदेश दिया है। वे सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक दलजीत सिंह चौधरी, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से फोन पर लगातार संपर्क में हैं।

Created On :   8 May 2025 12:07 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story