कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द: भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ा तनाव, तो महाराष्ट्र-एमपी की गोला-बारूद देने वाली ऑर्डिनेंस फैक्ट्रियों में छुट्टियां रद्द

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ा तनाव, तो महाराष्ट्र-एमपी की गोला-बारूद देने वाली ऑर्डिनेंस फैक्ट्रियों में छुट्टियां रद्द
  • बॉर्डर पर बढ़ा तनाव
  • ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के कर्मचारियों की छुट्टी रद्द
  • इन फैक्ट्रियों में होता है गोला-बारूद का उत्पाद

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जैसे-जैसे दिन बीत रहे हैं वैसे-वैसे भारत और पाकिस्तान के बीच संबंध और भी ज्यादा तनावपूर्ण होते जा रहे हैं। बढ़ते तनाव के बीच महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले स्थित ऑर्डिनेंस फैक्ट्री चंदा और मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया के कर्मचारियों को काम पर वापस बुला लिया गया है। साथ ही, उनकी छुट्टियां भी रद्द कर दी गई हैं। यह फैसला ऐसी घड़ी में हुआ जब देश में रक्षा की तैयारियां जोरों पर हैं।

चंदा ने जारी किया सर्कुलर

ऑर्डिनेंस फैक्ट्री चंदा की तरफ से एक सर्कुलर जारी किया गया। जिसमें जानकारी दी गई कि म्यूनिशंस इंडिया लिमिटेड (MIL) के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक के निर्देशों के बाद यह आदेश जारी किया गया है। सभी कर्मचारियों को अपने काम पर वापस लौटना होगा।

2 दिन से ज्यादा छुट्टियां रद्द

जानकारी के मुताबिक, ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया में अधिकारियों और कर्मचारियों की 2 दिन से ज्यादा की छुट्टियों को भी रद्द कर दिया गया है।

ऑर्डिनेंस फैक्ट्री क्या होती हैं?

ऑर्डिनेंस फैक्ट्रियों में देश की सुरक्षा में इस्तेमाल किए जाने वाले हथियार, गोला-बारूद का उत्पादन होता है जिसे सेना खास तौर पर जंग के समय इस्तेमाल करती है।

भारत-पाक संबंध

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया। खबरों के मुताबिक,, इन नापाक हरकत को टीआरएफ ने अंजाम दिया। आतंकियों ने मजहब पूछने के बाद 26 से 28 लोगों को गोली मार दी।

Created On :   4 May 2025 10:02 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story