Pahalgam Attack: LoC पर गोलीबारी जारी, 8वें दिन भी पाकिस्तानी सेना ने किया सीजफायर का उल्लंघन, मिला करारा जवाब

LoC पर गोलीबारी जारी, 8वें दिन भी पाकिस्तानी सेना ने किया सीजफायर का उल्लंघन, मिला करारा जवाब
  • एलओसी पर गोलीबारी जारी
  • पाक ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन
  • इंडियन आर्मी ने दिया तगड़ा जवाब

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज आने का नाम ही नहीं ले रहा है। पाकिस्तानी सेना की बिना उकसावे के एलओसी पर 8वें दिन भी फायरिंग जारी रही। वहीं, भारतीय सेना भी तगड़ा जवाब देने से पीछे नहीं हट रही है। जानकारी के मुताबिक, अब तक इन फायरिंग में किसी के भी घायल होने की जानकारी सामने नहीं आई है। दरअसल, पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पड़ोसी मुल्क के खिलाफ कई बड़े-बड़े एक्शन्स लिए जिससे पाकिस्तान में डर का माहौल बना हुआ है। पाक ने भी भारत की देखा-देखी करते गुए शिमला समझौते से पीछे हट गया। यही वजह है कि पाक सेना की ओर से लगातार सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है।

क्या है शिमला समझौता?

भारत और पाकिस्तान के बीच 1972 में शिमला समझौता हुआ था। चलिए 4 पॉइंट्स में इसे समझने की कोशिश करते हैं।

1. दोनों देशों ने यह तय किया था कि वह सरहद का सम्मान करेंगे। LoC को पार नहीं किया जाएगा।

2. सीमा पर बल का प्रयोग नहीं किया जाएगा।

3. अगर कोई विवाद पैदा होता है तो उसे बातचीत के जरिए सुलझाया जाएगा।

4. युद्धबंदियों को कैद नहीं किया जा सकेगा। उनकी रिहाई जरूरी है।

कब हुआ था समझौता?

पाकिस्तान और भारत के बीच 2 जुलाई 1972 को हिमाचल प्रदेश के शिमला में एक समझौत हुआ था। दरअसल, 1971 में भारत और पाक के बीच भयानक युद्ध हुआ था जिसमें पड़ोसी मुल्क को करारी हार का सामना करना पड़ा था। पाकिस्तान के 93,000 से भी ज्यादा जवानों ने इंडियन आर्मी के सामने सरेंडर कर दिया था। इस हार के बाद भारत की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और पाकिस्तान के तत्कालीन राष्ट्रपति जुल्फिकार अली भुट्टो के बीच समझौता हुआ था।

Created On :   2 May 2025 9:40 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story