नई सरकार!: बिहार में एक बार फिर सियासी हलचल, एनडीए में शामिल हो सकते हैं नीतीश कुमार

बिहार में एक बार फिर सियासी हलचल, एनडीए में शामिल हो सकते हैं नीतीश कुमार
बिहार में फिर से आया सियासी हलचल

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में एक बार फिर सियासी हलचल तेज हो गई है। खबरों की मानें तो नीतीश कुमार जल्द ही एनडीए का दामन थाम सकते हैं। आज सुबह गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रमे के दौरान तेजस्वी यादव और नीतीश कुमार अलग-थलग नजर आएं। ताजा आ रही जानकारी के मुताबिक, 28 जनवरी को नीतीश कुमार मुख्यमंत्री और सुशील मोदी डिप्टी सीएम के तौर पर शपथ ले सकते हैं।

आरजेडी और जेडीयू के बीच मतभेद लगातार गहराता जा रहा है। पिछले दिन लालू यादव की बेटी रोहिणी के पोस्ट ने मनमुटाव पर एक तरह से मुहर लगा दिया था। हालांकि, रोहिणी आचार्य ने कुछ देर बाद अपना पोस्ट डिलीट कर दिया था।

जीतन राम मांझी का बयान

जीतन राम मांझी ने समाचार एजेंसी एएनआई को बयान देते हुए कहा कि बिहार में बहुत जल्द परिवर्तन देखने को मिल सकता है। उन्होंने बयान दिया है कि, "हाल ही में मैंने कहा था कि 20 जनवरी के बाद बिहार में कुछ न कुछ परिवर्तन होगा। पिछले दिनों नीतीश कुमार ने राजद के खिलाफ बहुत सारी बातें कही थी...अब इन लोगों का गठबंधन नहीं चलेगा...

उपेंद्र कुशवाहा का बयान

राष्ट्रीय लोक जनता दल के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने भी नीतीश कुमार और राजद के बीच चल रहे मतभेदों की पुष्टि करते हुए कहा, "अभी चर्चा लगातार है कि नीतीश कुमार फिर एनडीए गठबंधन में आएंगे। यह बात तो सही है कि जहां हैं वहां नीतीश जी काफी परेशान हैं। इसीलिए वहां से निकलना चाहते हैं...अगर भाजपा के साथ गठबंधन में आएंगे तो फिर लोकसभा चुनाव के बाद साथ में रहेंगे या नहीं, यह भी एक बड़ा सवाल है..."

Live Updates

  • 26 Jan 2024 9:38 AM GMT

    सुरेंद्र राम ने पाला बदलने की खबरों पर लगाया विराम

    बिहार सरकार में श्रम संसाधन मंत्री सुरेंद्र राम ने नीतीश कुमार के पाला बदलने की खबरों पर लगाम लगा दिया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार इंडियाओ ब्लॉक के साथ मजबूती से खड़े हैं। भाजपा पर आरोप लगाते हुए सुरेंद्र राम ने कहा कि पार्टी लोकसभा चुनाव में नीतीश का इस्तेमाल करना चाहती है लेकिन बिहार में इसका असर नहीं होगा।ओ

  • 26 Jan 2024 9:32 AM GMT

    बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पटना रवाना

    बिहार में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विनोद तावड़े आज पटना पहुंचेंगे। गौरतलब है कि वह केंद्रीय मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलने दिल्ली पहुंचे थे।

  • 26 Jan 2024 9:19 AM GMT

    नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा का बयान

    विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने बिहार में चल रही हलचल पर बयान देते हुए कहा, "राजनीतिक घटनाचक्र पर हमारे केंद्रीय नेतृत्व की नजर है...सामूहिक नेतृत्व बहुत गंभीरता से विचार करके ही कोई निर्णय लेगा..."

  • 26 Jan 2024 8:48 AM GMT

    आरजेडी का एक्शन!

    ताजा जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने पटना में सभी विधायकों की बैठक बुलाई है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि गठबंधन टूटने की संभावना को देखते हुए लालू यादव भी नई संभावनाएं तलाश रहे हैं।

  • 26 Jan 2024 7:43 AM GMT

    सुशील मोदी का बड़ा बयान

    बीजेपी नेता सुशील मोदी का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि, "राजनीति में दरवाजे हमेशा बंद नहीं रहते हैं, जरूरत पड़ने पर खुल सकते हैं।"


Created On :   26 Jan 2024 7:39 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story