पीएमओ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की निजी सचिव बनी आईएफएस अधिकारी निधि तिवारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निज सचिव के तौर पर आईएफएस अधिकारी निधि तिवारी नियुक्त किया गया है। निधि तिवारी 2014 बैच की भारतीय विदेश सेवा अधिकारी है।
मिली जानकारी के अनुसार आईएफएस अधिकारी वर्तमान में प्रधानमंत्री कार्यालय में उप सचिव के रूप में कार्यरत हैं। कार्मिक मंत्रालय की ओर से 29 मार्च को जारी आदेश में कहा गया कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने निधि तिवारी की सह-अवधि के आधार पर निजी सचिव के रूप में नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।
Created On :   31 March 2025 1:12 PM IST
Next Story












