रक्षाबंधन: राष्ट्रपति मुर्मू व पीएम मोदी ने रक्षाबंधन पर्व पर सभी भारतवासियों को दी बधाई और शुभकामनाएं

राष्ट्रपति मुर्मू व पीएम मोदी ने रक्षाबंधन पर्व पर सभी भारतवासियों को दी बधाई और शुभकामनाएं
  • भारत और विदेश में रह रहे सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं - राष्ट्रपति
  • सभी देशवासियों को रक्षाबंधन की अनेकानेक शुभकामनाएं -पीएम
  • बहन-भाई के अटूट प्रेम, विश्वास और स्नेह के पर्व रक्षाबंधन की सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ- खडगे

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रक्षाबंधन के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट साझा भी की। राष्ट्रपति की पोस्ट में लिखा है मैं रक्षा बंधन के पावन अवसर पर, मैं भारत और विदेश में रह रहे सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी देशवासियों को रक्षाबंधन की अनेकानेक शुभकामनाएं दी।

कांग्रेस अध्यक्ष व राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने बहन-भाई के अटूट प्रेम, विश्वास और स्नेह के पर्व रक्षाबंधन की सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ। रक्षाबंधन का यह अनोखा त्योहार, जाति, धर्म और पंथ से ऊपर उठकर आपसी भाईचारे और एकजुटता को बढ़ावा देता है। साथ ही, यह भारतीय समाज में महिलाओं की बराबरी और सम्मान पर भी प्रकाश डालता है। उम्मीद है कि राखी का यह पर्व हम सभी के जीवन में परस्पर प्रेम, सद्भाव और सौहार्द की भावना को मजबूत करेगा।



बसपा चीफ व यूपी की पूर्व सीएम मायावती ने रक्षाबंधन के पर्व पर शुभकामनाएं देते हुए लिखा भाई-बहन के आपस के पवित्र रिश्ते एवं प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन के त्योहार की देश के समस्त भाई-बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें। लोग इसकी पवित्रता को बनाये रखते हुये पूरे सौहार्द व उमंग के साथ मनायें।


रिश्तों की मिठास वाला पर्व रक्षा बंधन भारतीय संस्कृति का एक अत्यंत महत्वपूर्ण त्योहार है। इस बार रक्षा बंधन का त्योहार 9 अगस्त, शनिवार को है। रक्षा बंधन का दिन भाई-बहन के प्रेम और स्नेह का प्रतीक है, जो रिश्तों को और भी मजबूत बनाता है। इस बार रक्षाबंधन पर भद्रा का साया नहीं है। इसलिए बहनें पूरे दिन अपने भाइयों को मनचाहे समय पर राखी बांध सकती हैं।

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनकी लंबी उम्र, सुरक्षा और खुशहाली की कामना करती हैं। इसके बदले में भाई अपनी बहन की रक्षा करने और हमेशा साथ देने का वचन देता है। यह त्योहार भाई-बहन के रिश्ते में प्यार और अपनापन बढ़ाने वाला सबसे खास अवसर होता है।

Created On :   9 Aug 2025 9:24 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story