Raja Raghuvanshi Case: 'राजा बिचारा सीधा लड़का था', राजा रघुवंशी हत्याकांड पर फेमस टीचर खान सर का रिएक्शन, नीले ड्रम वाले मालमे का भी किया जिक्र

- देशभर में राजा रघुवंशी हत्याकांड की चर्चा
- राजा की हत्या पर खान सर की प्रतिक्रिया
- बोले- लड़का सीधा था
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजा रघुवंशी हत्याकांड में हुए खुलासों ने पूरे देश को हैरान कर के रख दिया है। इस पर फेमस टीचर खान सर की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने बच्चों को पढ़ाते हुए क्लास के बीच में इस मुद्दे को उठाया। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने नीले ड्रम में मिली लाश वाले मामले का भी जिक्र किया। आपको बता दें कि, इंदौर के राजा की हत्या के आरोप में उसकी पत्नी मुस्कान सहित 4 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। उनसे लगातार पूछताछ हो रही है।
खान सर का रिएक्शन
क्या कहा जाए छोड़िए। उसको ले जाकर पहाड़ से फेंकवा दी (राजा की पत्नी सोनम) नीचे। बिचारा (राजा) मर गया। दिखा दी कि हम भी मर गए और भाग गई ड्राइवर के साथ। शादी का एक ही महीना हुआ था। मेघालय ले जाकर धकेल दी नीचे, बिचारा उलट गया।
'राजा सीधा लड़का था'
खान सर ने कहा कि राजा बिचारा सीधा लड़का था। अभी नीला ड्रम शांत हुआ नहीं कि पहाड़ पर से फेंकवा दी।
आरोपियों ने कबूला जुर्म
पुलिस ने बताया कि सोनम रघुवंशी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। इसके अलावा इंदौर क्राइम ब्रांच ने कहा था कि चारों आरोपियों ने भी जुर्म स्वीकार किया है। पुलिस से पूछताछ के दौरान चारों आरोपियों ने बताया कि उन्होंने ही राजा रघुवंशी की हत्या को अंजाम दिया था। इसके बाद उन्होंने राजा के शव को गहरी खाई में फेंक दिया था। इस कबूलनामे की पुष्टि इंदौर क्राइम ब्रांच की ओर से की गई है। इसमें राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी को हत्या का मास्टरमाइंड बताया गया है।
Created On :   12 Jun 2025 10:39 AM IST