Rudraprayag Accident: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में भीषण सड़क हादसा, अलकनंदा नदी में गिरी यात्रियों से भरी बस, 1 की मौत, रेस्क्यू जारी

  • रुद्रप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा
  • पहाड़ से नदी में गिरी यात्रियों से भरी बस
  • रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा हुआ है। रुद्रप्रयाग-बद्रीनाथ हाईवे पर घोलतीर में यात्रियों से भरी बस पहाड़ी से अलकनंदा नदी में गिर गई। इस हादसे में अब तक 1 की मौत हुई है। जानकारी के मुताबिक, बस में 18 से 20 यात्री सवार थे। इनमें से 8 लोगों का रेस्क्यू हो सका है। वहीं, बाकी के लोगों का रेस्क्यू जारी है। जानकारी मिलते ही SDRF, पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंची बचाव अभियान शुरू किया।

यह भी पढ़े -'जिस युवा ने तानाशाही के खिलाफ संघर्ष किया, वो अब पीएम बन देश में लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत कर रहा', अमित शाह ने पीएम मोदी का जिक्र कर कांग्रेस पर साधा निशाना

पहाड़ी से गिरी बस

बताया जा रहा है कि बद्रीनाथ हाईवे पर यात्रियों से भरी बस अपना कंट्रोल खो बैठी और पहाड़ी से सीधा नदी में जा गिरी। इस दौरान लगभग 4-5 यात्री बस से बाहर उड़े और पहाड़ पर गिर गए। इन लोगों की तलाशी जारी है।

सीएम धामी ने जताया शोक

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने इस हादसे पर दुख जाहिर किया है। उन्होंने गुरुवार (26 जून) को कहा कि, जनपद रुद्रप्रयाग में एक टेंपो ट्रैवलर के नदी में गिरने का समाचार अत्यंत दुखद है। SDRF सहित अन्य बचाव दलों द्वारा युद्ध स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है। इस संबंध में निरंतर स्थानीय प्रशासन से संपर्क में हूं। ईश्वर से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूं।

Created On :   26 Jun 2025 11:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story