Year Ender 2025: सालभर में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की कई देशों की यात्राएं

सालभर में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की कई देशों की यात्राएं
फरवरी 2025 में फ्रांस की यात्रा कर पीएम मोदी ने इस साल में अपनी विदेश दौरों की शुरुआत की जबकि साल के आखिरी समय में ओमान गए थे

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। साल 2025 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई देशों की यात्रा की, प्रधानमंत्री ने इस साल कुल 23 विदेश दौरे किए। फरवरी 2025 में फ्रांस की यात्रा कर पीएम मोदी ने इस साल में अपनी विदेश दौरों की शुरुआत की। जबकि साल के आखिरी समय में वो ओमान गए थे।

11-12 फरवरी, प्रधानमंत्री मोदी फ्रांस AI समिट में राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ शामिल हुए आपको बता दें भारत 2026 में AI समिट का आयोजन करेगा।

12-13 फरवरी, अमेरिका दौरा, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। इस दौरान दोनों देशों के बीच एक नई पहल US-India COMPACT की शुरूआत हुई।

11-12 मार्च, प्रधानमंत्री मोदी ने मॉरीशस का दौरा किया, मॉरीशस राष्ट्रीय दिवस पर पीएम मोदी मुख्य अतिथि थे।

3-4 अप्रैल, प्रधानमंत्री मोदी BIMSTEC शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए थाईलैंड दौरा किया।

4-6 अप्रैल, प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीलंका का राजकीय दौरा किया, श्रीलंका में नई सरकार गठन के बाद पीएम मोदी का यह पहला श्रीलंका दौरा था

22 अप्रैलः सऊदी के क्राउन प्रिंस के निमंत्रण पर पीएम मोदी ने सऊदी अरब का दौरा किया।

15-16 जून, प्रधानमंत्री मोदी ने साइप्रस का आधिकारिक दौरा किया।

16-17 जून, जस्टिन ट्रूडो के कार्यकाल में भारत -कनाडा के बीच संबंधों में आए तनाव के बाद प्रधानमंत्री मोदी का पहला कनाडा दौरा था।

18 जून, पीएम मोदी ने क्रोएशिया का दौरा किया, ये किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री द्वारा किया गया पहला क्रोएशिया दौरा था।

2-3 जुलाई, किसी भारतीय प्रधानमंत्री द्वारा बीते तीन दशकों में किया गया पहला घाना दौरा था।

3-4 जुलाई, प्रधानमंत्री मोदी का त्रिनिदाद और टोबेगो में आधिकारिक दौरा, 1999 के बाद भारतीय पीएम की यह पहली यात्रा

4-5 जुलाई को प्रधानमंत्री मोदी का अर्जेंटीना मेंआधिकारिक दौरा

5-8 जुलाई , प्रधानमंत्री मोदी ने ब्राजील का दौरा किया, पीएम मोदी ने रियो डी जेनेरियो शहर में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया। वैश्विक स्तर पर पहलगाम आतंकी हमले की निंदा

9 जुलाई, नामीबिया के राजकीय दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी।

23-24 जुलाई ,प्रधानमंत्री मोदी का यूके का आधिकारिक दौरा

25-26 जुलाई को प्रधानमंत्री मोदी ने मालदीव का दौरा किया

29-30 अगस्त को पीएम मोदी ने जापान का दौरा

31 अगस्त-1 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी ने 2018 के बाद पहली बार चीन का दौरा किया

11-12 नवंबर को प्रधानमंत्री मोदी भूटान दौरे पर थे

21-23 नवंबर को प्रधानमंत्री मोदी ने दक्षिण अफ्रीका की यात्रा की। पीएम मोदी G20 शिखर सम्मेलन में शामिल हुए थे।

15-16 दिसंबर को प्रधानमंत्री मोदी ने जॉर्डन का दौरा किया

16-17 दिसंबर को प्रधानमंत्री मोदी ने इथोपिया का दौरा किया, इथोपिया ने पीएम मोदी को सर्वोच्च पुरस्कार Great Honor Nishan of Ethiopia से पीएम मोदी को सम्मानित किया गया।

17-18 दिसंबर को पीएम नरेंद्र मोदी ओमान दौरे पर थे।

Created On :   30 Dec 2025 6:32 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story