Spicejet Employee Assaulted: यात्री ने किया स्पाइसजेट कर्मचारी से मारपीट, किसी की हड्डी टूटी तो, किसी का टूटा जबड़ा, इलाज के लिए ले जाया गया हॉस्पिटल

- यात्री ने किया स्पाइसजेट के कर्मचारियों पर हमला
- कर्मचारियों की हालत हुई खराब
- घायल कर्मचारियों को ले जाया जा रहा है हॉस्पिटल
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। श्रीनगर से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट नंबर SG-386 के बोर्डिंग गेट पर एक यात्री ने स्पाइसजेट के कर्मचारी पर हमला कर दिया है। 26 जुलाई को हुई इस घटना में एयरलाइंस के चार कर्मचारियों के घायल होने की खबर आई है। सभी घायल कर्मचारियों को तुरंत ही हॉस्पिटल ले जाया गया था। वहीं, इस खबर में स्पाइसजेट के एक प्रवक्ता ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि, '26 जुलाई 2025 को श्रीनगर से दिल्ली जाने वाली उड़ान संख्या SG-386 के बोर्डिंग गेट पर एक यात्री ने स्पाइसजेट के चार कर्मचारियों पर हमला कर दिा है। हमारे कर्चमारियों को लात और घूंसे से मारा गया है और लाइन में खड़ा कर दिया गया, जिससे एक कर्मचारी की रीढ़ की हड्डी टूट गई और जबड़े पर भी भारी चोटें आई हैं।'
स्पाइसजेट के प्रवक्ता का बयान
स्पाइसजेट के प्रवक्ता की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा है कि, 26 जुलाई, 2025 को श्रीनगर से दिल्ली जाने वाली उड़ान संख्या SG-386 के बोर्डिंग गेट पर एक यात्री ने स्पाइसजेट के चार कर्मचारियों पर गंभीर हमला किया है। लात-घूंसे और कतार में खड़े होने से हमारे कर्मचारियों की रीढ़ की हड्डी टूट गई थी और जबड़े में भी गंभीर चोटें आई थीं। स्पाइसजेट का एक कर्मचारी बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा था लेकिन यात्री बेहोश कर्मचारी को भी लगातार मार रहा था।
घायल कर्मचारियों को तुरंत ले जाया गया अस्पताल- स्पाइसजेट प्रवक्ता
स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने आगे कहा कि, घायल कर्मचारी को तुरंत ही इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया था। यात्री, एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी था, दो केबिन बैगेज ले जा रहा था जिसका कुलवजन 16 किलो था जो कि 7 किलो के वजन का भी दोगुना था। जब उसको ज्यादा बैगेज के बारे में बताया गया और उससे चार्जेज देने की बात कही तो उसने चार्जेज देने से मना कर दिया था और जबरदस्ती एयरोब्रिज में घुस गया था। ये विमान की सुरक्षा प्रोटोकॉल के सख्त खिलाफ है।
स्पाइसजेट ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय को लिखा पत्र
स्पाइसजेट प्रवक्ता ने आगे बताया कि, स्पाइसजेट ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय को पत्र लिखकर अपने कर्मचारियों पर हुए जानलेवा हमले की जानकारी दी है और यात्री के खिलाफ उचित कार्रवाई का अनुरोध किया है। एयरलाइन ने हवाई अड्डे के अधिकारियों से घटना का सीसीटीवी फुटेज हासिल कर पुलिस को सौंप दिया है।
Created On :   3 Aug 2025 2:21 PM IST