Vladimir Putin Visit India Soon: 'जल्द आएंगे रूसी राष्ट्रपति', टैरिफ वॉर के बीच NSA अजीत डोभाल ने दी अहम जानकारी

जल्द आएंगे रूसी राष्ट्रपति, टैरिफ वॉर के बीच NSA अजीत डोभाल ने दी अहम जानकारी
  • अजीत डोभाल ने दी अहम जानकारी
  • रूस के राष्ट्रपति पुतिन का भारत दौरा कंफर्म
  • अजीत डोभाल ने बताया पुतिन जल्द आएंगे भारत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने गुरुवार (7 अगस्त) को अहम जानकारी देते हुए बताया है कि, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जल्द ही भारत के दौरे पर आएंगे। हालांकि, एनएसए अजीत डोभाल ने अभी किसी भी तरह की तारीखों का ऐलान नहीं किया है। लेकिन मिली जानकारी के मुताबिक, अगस्त के आखिर में पुतिन भारत दौरे पर आ सकते हैं। एनएसए अजीत डोभाल ने बताया है कि, भारत और रूस के बीच एक विशेष संबंध है जिसको हम बहुत ही ज्यादा महत्व देते हैं। राष्ट्रपति पुतिन की भारत यात्रा के बारे में जानकर हम बुहत ही ज्यादा खुश हैं।

जल्द सामने आ सकती हैं तारीखें

अजीत डोभाल ने बताया है कि, 'भारत और रूस के बीच एक विशेष संबंध है जिसको हम बहुत ही ज्यादा महत्व देते हैं। हमारे बीच उच्च-स्तरीय संपर्क रहे हैं। राष्ट्रपति पुतिन की भारत यात्रा के बारे में जानकर हम बुहत ही ज्यादा खुश हैं।' साथ ही उन्होंने कहा है कि, 'मुझे लगता है कि अब जल्द ही तारीखें भी तय हो जाएंगी।'

यह भी पढ़े -इस वर्ष अप्रैल तक 1.3 लाख से अधिक विदेशी पर्यटक चिकित्सा उद्देश्यों के लिए आए भारत केंद्र

पुतिन की यात्रा है भारत के लिए अहम

राष्ट्रपति पुतिन की भारतीय यात्रा इसलिए भी अहम है क्योंकि, इस समय अमेरिका लगातार भारत पर हमलावर हैं। साथ ही अमेरिका ने रूसी तेल खरीद रोकने की वजह से भारत पर अतिरिक्त टैरिफ लगाकर 50 प्रतिशत कर दिया है। इसके बाद पुतिन की यात्रा को बहुत ही अहम माना जा रहा है।

ट्रंप और पुतिन की भी हो सकती है मीटिंग

वहीं, क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा है कि, आने वाले दिनों में पुतिन की मुलाकात ट्रंप से भी होगी। रूस के राष्ट्रपति पुतिन के विदेश मामलों के सलाहकार यूरी उशाकोव ने भी बताया है कि, दोनों देश एक बैठक की तैयार कर रहे हैं। उन्होंने ये भी कहा है कि, ट्रंप और पुतिन जहां भी मिलेंगे उस जगह पर ही सहमति जताई जाएगी।

Created On :   7 Aug 2025 4:19 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story