चिनाब रेल ब्रिज: भारत में बने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल से पाक-चीन में टेंशन, जानें भारतीय सेना को कितना मिलेगा फायदा

भारत में बने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल से पाक-चीन में टेंशन, जानें भारतीय सेना को कितना मिलेगा फायदा
  • दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल से पाक-चीन में टेंशन
  • भारतीय सेना को ठंड के मौसम में मिलेगा फायदा
  • 6 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया इसका उद्घाटन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर को देश से जोड़ने वाला चिनाब रेल ब्रिज अपनी अनूठी डिजाइन और तकनीक के लिए वैश्विक सुर्खियों में है। 6 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका उद्घाटन किया। यह न केवल दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे ब्रिज है, बल्कि कश्मीर में व्यापार और पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाला माध्यम भी है। एफिल टावर और कुतुबमीनार को पीछे छोड़ यह ब्रिज भारत की इंजीनियरिंग का बेजोड़ नमूना बन गया है।

पाकिस्तान-चीन के लिए खतरा क्यों?

चिनाब ब्रिज ने पाकिस्तान और चीन की चिंता बढ़ा दी है। खबरें हैं कि चीन इसकी जासूसी भी करवा रहा था। कश्मीर में भारी बर्फबारी के कारण भारत के अन्य हिस्सों से कनेक्टिविटी टूट जाती थी, जिससे सेना को आपात स्थिति में आवागमन में दिक्कत होती थी। अब यह ब्रिज भारतीय सेना को LoC से LAC तक हर मौसम में तेजी से पहुंचने में सक्षम बनाएगा। यही कारण है कि यह ब्रिज दोनों पड़ोसी देशों के लिए खतरे की घंटी बन गया है।

भारत को क्या फायदा?

यह भारत का पहला केबल आधारित रेलवे पुल है, जिसे बनाने में 22 साल लगे। इसके बनने से कटरा से श्रीनगर का सफर मात्र 3 घंटे में पूरा होगा। यह कश्मीर घाटी को सालभर देश से जोड़े रखेगा। राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूती मिलेगी, कार्गो टर्मिनल से व्यापार बढ़ेगा और सेना को LoC से LAC तक त्वरित पहुंच मिलेगी। यह ब्रिज भारत के लिए गर्व का प्रतीक और सामरिक ताकत का नया आधार है।

Created On :   7 Jun 2025 11:27 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story