कंपकंपाती ठंड: राजधानी दिल्ली में शिमला से भी ज्यादा ठंड! यूपी, पंजाब और हरियाणा समेत उत्तर भारत में पड़नी शुरू हुई कड़ाके की ठंड

राजधानी दिल्ली में शिमला से भी ज्यादा ठंड! यूपी, पंजाब और हरियाणा समेत उत्तर भारत में पड़नी शुरू हुई कड़ाके की ठंड
  • राजधानी दिल्ली में शिमला से ज्यादा ठंड!
  • यूपी, पंजाब और हरियाणा समेत उत्तर भारत में जबरदस्त ठंड

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में अब कंपकंपाती ठंड शुरू हो चुकी है। देश के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के बाद मैदानी इलाकों में भी पारा लुढ़कता जा रहा है। राजधानी दिल्ली में ठंड बहुत ही बढ़ गई है जिसकी वजह से शिमला को भी पीछे छोड़ दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार यानी 15 दिसंबर की सुबह दिल्ली में तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस था। वहीं आईएमडी की ओर से जानकारी दी गई है कि दक्षिण के राज्यों में अलग-अलग जगहों पर बारिश हो सकती है।

शिमला की तुलना में दिल्ली में ज्यादा ठंड

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों देशभर में न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव की संभावना नहीं दिख रही है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 6 या 7 डिग्री के आस पास रहने की संभावना है। दिल्ली में सुबह के समय हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है। वही बीते दिन यानी शुक्रवार को दिल्ली में हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ स्थानों की तुलना में अधिक ठंड थी। जैसे शिमला, जहां न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि मसूरी में न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री दर्ज किया गया।

इसके अलावा शुक्रवार को राजस्थान के कुछ हिस्सों में दिल्ली से अधिक न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। इनमें चुरू में तापमान 7.4 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि जोधपुर में न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री रहा।

दक्षिण राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान 5-10 सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसके साथ ही विभाग की ओर से दक्षिण के राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 17 दिसंबर को अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। विभाग ने लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि बारिश के समय सावधानियां बरतें और जल भराव, कच्चे रास्तों और भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में बिल्कुल न जाएं। साथ ही अगर कोई ऐसा करता है तो उसे रोके।

Created On :   16 Dec 2023 4:05 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story