सोलर मिशन: सूर्य जुड़े रहस्यों से उठने लगा पर्दा, आदित्य एल1 ने किया वैज्ञानिक डाटा एकत्रित करना प्रारंभ, मिलेंगी कई महत्वपूर्ण जानकारियां

सूर्य जुड़े रहस्यों से उठने लगा पर्दा, आदित्य एल1 ने किया वैज्ञानिक डाटा एकत्रित करना प्रारंभ, मिलेंगी कई महत्वपूर्ण जानकारियां
  • आदित्य एल1 ने पृथ्वी की कक्षा में एकत्रित किए आंकड़े
  • आज देर रात 2 बजे पृथ्वी की कक्षा से आगे बढ़ेगा
  • 2 सितंबर को हुआ था लॉन्च

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इसरो ने अपने सूर्य मिशन आदित्य एल1 को लेकर एक बड़ी खुशखबरी दी है। एजेंसी ने कहा कि आदित्य एल1 ने पृथ्वी की कक्षा में रहते हुए ही वैज्ञानिक डाटा एकत्रित करने शुरू कर दिये हैं। इसरो ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर बताया कि आदित्य एल1 ने वैज्ञानिक डाटा कलेक्ट करना शुरू कर दिया है। इस डेटा की मदद से धरती के आसपास के कणों के बर्ताव का विश्लेषण करने में वैज्ञानिकों को सहायता मिलेगी।

इसरो के मुताबिक, स्टेप्स उपकरण के सेंसर ने पृथ्वी से करीब 50 हजार किमी से भी अधिक दूरी पर सुपर-थर्मल और ऊर्जावान आयनों और इलेक्ट्रॉनों को मापना शुरू कर दिया है। इनको मापने का काम यान में लगा पेलोड कर रहा है, जिसका पूरा नाम सुप्रा थर्मल एंड एनर्जेटिक पार्टीकल स्पेक्ट्रोमीटर (STEP) है। इसमें छह सेंसर लगे हैं। जिनमें से प्रत्येक सेंसर अलग-अलग दिशाओं में निरीक्षण करता है और 1 MeV से अधिक के इलेक्ट्रॉनों के अलावा, 20 keV/न्यूक्लियॉन से लेकर 5 MeV/न्यूक्लियॉन तक के सुप्रा-थर्मल और एनर्जेटिक आयन्स को मापता है।

पृथ्वी की कक्षा से रात 2 बजे बढ़ेगा

आदित्य एल1 आज देर रात बजे अपने अगले महत्वपूर्ण चरण में प्रवेश करेगा। इसरो ने इसके बारे में बताया कि सोमवार की देर रात करीब 2 बजे ट्रांस-लैग्रेंजियन पॉइंट 1 में इंसर्ट भी करेगा। इसके लिए यान के थ्रस्टर को कुछ समय के लिए फायर किए जाएंगे। इसमें यान को पृथ्वी की कक्षा से लैग्रेंजियन पॉइंट की ओर भेजा जाएगा। जहां से अपना 15 लाख किलोमीटर का सफर शुरू करेगा। इसरो के मुताबिक यह अगले साल यानी 2024 की जनवरी में लैग्रेजियन पॉइंट पर पहंचेगा। यहां पहुंचकर यान सूर्य की परतों काबेर में अध्ययन करेगा। बता दें कि लैग्रजियन पॉइंट एक ऐसा स्थान है जहां पृथ्वी और सूर्य का गुरुत्वाकर्षण बराबर हो जाता है। इस स्थान पर रूककर अध्ययन करने के लिए बेहद कम ऊर्जा की आवाश्यकता होती है।

बता दें कि इसरो ने इसी महीने की 2 तारीख को भारत के पहले सौर मिशन आदित्य एल 1 की लॉन्चिंग की थी। इसरो ने पीएसएलवी सी 57 लॉन्च व्हीकल से इसे श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से लॉन्च किया था।

Created On :   18 Sep 2023 1:06 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story