मौसम अलर्ट: जारी रहेगा सर्दी का सितम, मप्र सहित इन राज्यों में तेज ठंड के साथ बारिश के भी आसार, चंडीगढ़ हरियाणा में भीषण सर्दी का अलर्ट

जारी रहेगा सर्दी का सितम, मप्र सहित इन राज्यों में तेज ठंड के साथ बारिश के भी आसार, चंडीगढ़ हरियाणा में भीषण सर्दी का अलर्ट
  • ठंड से राहत मिलने की उम्मीद
  • उत्तर भारत के लोगों घना कोहरा का करना पड़ेगा सामना
  • मध्य प्रदेश में 10 जनवरी को बारिश होने की संभावना

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर पश्चिम भारत में कड़ाके की ठंड जारी है। बढ़ती ठंड से लोगों का जीना मुश्किल हो रहा है। जिससे देखते हुए मौसम विभाग ने उत्तर पश्चिम भारत के ज्यादातर राज्यों को कोल्ड डे से लेकर गंभीर कोल्ड डे की श्रेणी में डाल दिया है। उत्तर भारत के राज्यों में दिन के समय भी लोगों को ठिठुरन भरी ठंड का सामना करना पड़ा रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने बताया है कि 11 जनवरी से उत्तर पश्चिम भारत के लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद की जा रही है। दिल्ली में केवल आज भर के लिए कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया गया है। गुरुवार को यहां के लोगों को भी ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी। हालांकि, अगले चार-पांच दिनों तक लोगों को सुबह और शाम के समय घना कोहरा का सामना करना पड़ेगा।

हिंदी बेल्ट वाले राज्यों में मौसम का हाल

मौसम विभाग ने बताया है कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में न्यूनतम तापमान 5-10 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया जा रहा है। मध्य प्रदेश और बिहार में न्यूनतम तापमान 11-13 डिग्री के बीच दर्ज किया जा रहा है। राजस्थान के सीकर में सबसे ज्यादा ठंड दर्ज की गई। यहां का न्यूनतम तापमान आज 3.8 डिग्री रहा। बीते दिन पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तरी मध्य प्रदेश में कोल्ड डे से लेकर गंभीर कोल्ड डे की स्थिति दर्ज की गई थी। वहीं, मध्य महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु और केरल में हल्की बारिश होने से इन राज्यों ठंड और ज्यादा बढ़ गई है।

मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने बताया कि अगले दो दिनों के दौरान देश के कई राज्यो में बारिश होगी। जिनमें तमिलनाडु, केरल, तटीय कर्नाटक और लक्षद्वीप शामिल हैं। इसके अलावा मध्य प्रदेश में भी अगले चौबीस घंटे में बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने गुजरात, कोंकण और गोवा व मध्य महाराष्ट्र में 10 जनवरी का बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में 10 जनवरी को भीषण से बहुत भीषण ठंडा दिन होने की संभावना है। इसके अलावा मौसम विभाग हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में भी 10 जनवरी को भीषण से बहुत भीषण ठंडा होने की संभावना जताई है।

पिछले 24 घंटे में मौसम का हाल

पिछले 24 घंटों के दौरान आज सुबह 08:30 बजे तक पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 5-10°C और मध्य प्रदेश व बिहार के अलग-अलग हिस्सों में न्यूनतम तापमान 10-13°C दर्ज किया गया।

अगले चार दिनों तक मौसम का हाल

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, असम, मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा में 11-15 जनवरी तक सुबह और शाम के समय घना कोहरा देखने को मिलेगा। वहीं, 11-12 जनवरी को जम्मू डिविजन, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरी मध्य प्रदेश, ओडिशा, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा। हालांकि, अगले चार से पांच दिनों में कोल्ड डे और गंभीर कोल्ड डे जैसे हालात से उत्तर भारत के लोगों को राहत मिलने की संभावनाएं हैं।

Created On :   10 Jan 2024 11:58 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story