संबंध: पाक- रूस की बढ़ती नजदीकियों ने भारत की चिंता बढ़ाई

पाक- रूस की बढ़ती नजदीकियों ने भारत की चिंता बढ़ाई
  • पाकिस्तान के साथ रूस की बढ़ती नजदीकियां
  • सस्ता तेल, सीधी फ्लाइट अब ब्रिक्स में शामिल होने की तैयारी में पाक
  • पाकिस्तान की ब्रिक्स संगठन में शामिल होने की कोशिश

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हमारे दुश्मन देश पाकिस्तान के साथ रूस की बढ़ती नजदीकियों ने भारत की चिंता बढ़ा दी है। रूस की ओर से पाकिस्तान को सस्ती दरों में मिला तेल, उसके बाद दोनों देशों के बीच सीधी फ्लाइलट की बात और अब पाकिस्तान की ब्रिक्स संगठन में शामिल होने की कोशिश। तीनों ही बातों ने भारत की टेंशन बढ़ती जा रही है। रूस में पाकिस्तान के राजदूत मोहम्मद खालिद जमाली के दोनों देशों के बीच फ्लाइट शुरू करने के बयान ने भारत की टेंशन को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया हैं।

मोहम्मद खालिद जमाली ने कहा कि पाकिस्तान और रूस दोनों देशों के लोगों के बीच संपर्क होना बहुत जरूरी है। इसके लिए जमाली ने फ्लाइट शुरू होने के महत्व पर जोर दिया। जमाली ने आगे कहा कि रूस और पाकिस्तान के बीच सीधे फ्लाइट शुरू होने से लोगों के बीच घनिष्ठ संबंध बनेंगे और व्यापारिक संबंध भी मजबूत होंगे। हालांकि जमाली ने ये भी कहा कि पहले भी दोनों देशों के बीच फ्लाइट चलती थी, लेकिन पाक एयरलाइन कंपनियों के आर्थिक बोझ के चलते उड़ाने बंद करनी पड़ीं।

दूसरी तरफ पाकिस्तान ब्रिक्स संगठन का सदस्य बनने की कोशिश में लगा हुआ है, इसी बीच पाकिस्तान ने रूस के बीच सीधी उड़ानों की बात कही है। आपको ये भी बता दें कि अगले साल ब्रिक्स सम्मेलन का आयोजन रूस के कजान में आयोजित होने जा रहा है।

ब्रिक्स सम्मेलन के आयोजन को लेकर पिछले महीने अक्टूबर में रूस के उपविदेश मंत्री सर्गेइ रायबकोव ने कहा था कि 2024 में कजान में होने जा रहे ब्रिक्स में नए सदस्यों के नाम की सूची तैयार करने की योजना है। रूस के मंत्री का नए सदस्या वाला बयान और पाकिस्तान की ब्रिक्स सदस्य बनने की कोशिश दोनों को एक साथ जोड़कर देखा जा रहा है। पाकिस्तान ने इसके लिए आवेदन भी किया है। पाक ब्रिक्स में शामिल होने के लिए रूस का समर्थन चाहता है।

Created On :   23 Nov 2023 4:58 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story