भारत के मून मिशन चंद्रयान-3 के काउंटडाउन की गिनती करने वाली आवाज खामोश

भारत के मून मिशन चंद्रयान-3 के काउंटडाउन की गिनती करने वाली आवाज खामोश
  • वैज्ञानिक वलारमथी का हार्ट अटैक के कारण निधन
  • इसरो वैज्ञानिकों में शोक की लहर
  • रविवार शाम को आया था हार्ट अटैक

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत के मून मिशन चंद्रयान-3 के काउंटडाउन की गिनती करने वाली आवाज दुनिया से अलविदा हो गई। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की वैज्ञानिक वलारमथी का रविवार शाम को हार्ट अटैक से निधन हो गया। वलारमथी तमिलनाडु के अरियालुर की रहने वालीं थी,उन्होंने राजधानी चेन्नई में अंतिम सांस ली। वैज्ञानिक वलारमथी ने चंद्रयान-3 मिशन लॉन्चिंग में अपनी अनूठी आवाज से घोषणाएं की थी। उनके निधन से इसरो और देश के लोगों में शोक की लहर है।

आपको बता दें 23 अगस्त 2023 को चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करने वाले चंद्रयान 3 को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से 14 जुलाई को लॉन्च किया गया था। लॉन्चिंग के समय काउंटडाउन की सुनाई देने वाली गिनती को वलारमथी ने आवाज दी थी

उनके निधन पर इसरो के पूर्व वैज्ञानिक डॉक्टर पीवी वेंकटकृष्ण ने शोक जताया। उन्होंने कहा कि श्रीहरिकोटा से इसरो के भविष्य के मिशनों की उलटी गिनती के लिए वलारमथी की आवाज अब सुनाई नहीं देगी। चंद्रयान-3 उनका अंतिम काउंटडाउन था । उन्होंने कहा कि वलारमथी के निधन की खबर से बहुत दुख हुआ। वहीं, सोशल मीडिया पर भी लोग अपना दुख व्यक्त कर रहे हैं।

Created On :   4 Sep 2023 4:16 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story