कांग्रेस को झटका: 'यह लोकतंत्र को फ्रीज करने के बराबर है...' आम चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस के खाते फ्रीज होने पर बोले कांग्रेस कोषाध्यक्ष अजय माकन

यह लोकतंत्र को फ्रीज करने के बराबर है... आम चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस के खाते फ्रीज होने पर बोले कांग्रेस कोषाध्यक्ष अजय माकन
  • कांग्रेस के सभी अकाउंट्स फ्रीज
  • पार्टी कोषाध्यक्ष ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी जानकारी
  • भाजपा पर जमकर बरसे अजय माकन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के कोषाध्यक्ष अजय माकन ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि आयकर विभाग ने भारती राष्ट्रीय कांग्रेस और भारतीय युवा कांग्रेस के बैंक खातों को फ्रीज कर दिया है। इस दौरान अजय माकन ने मीडिया को बताया कि अकाउंट फ्रिज होने के कारण पार्टी के पास न तो सैलरी देने का पैसा है और नाहिं बिल का भुगतान हो पा रहा है। जानकारी के मुताबिक, साल 2018-2019 के लिए आईटी रिटर्न दाखिल करने में 45 दिनों की देरी के चलते आयकर विभाग की तरफ से यह कार्रवाई की गई है।

भाजपा पर बरसे अजय माकन

प्रेस कांफ्रेंस कर मामले की जानकारी देते हुए कांग्रेस पार्टी के कोषाध्यक्ष अजय माकन ने भाजपा पर कई आरोप लगाए। आयकर विभाग की कार्रवाई के लिए पार्टी कोषाध्यक्ष ने भाजपा को जिम्मेदार ठहराया। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान अजय माकन ने कहा, "हमें बताया गया है कि देश के मुख्य विपक्षी पार्टी के सारे बैंक खाते फ्रिज कर दिए गए हैं। कांग्रेस पार्टी के खातों पर तालाबंदी हो गई है। ...हमें पता चला कि युवा कांग्रेस के बैंक खाते फ्रिज कर दिए गए हैं। कांग्रेस पार्टी के खाते भी फ्रिज कर दिए गए हैं। इनकम टैक्स ने यूथ कांग्रेस और कांग्रेस पार्टी से 210 करोड़ रुपये की वसूली मांगी। हमारे खातों में क्राउडफंडिंग का पैसा फ्रिज कर दिया गया है। चुनाव से ठीक 2 हफ्ते पहले जब विपक्ष के खाते फ्रिज कर दिए जाते हैं, तो यह लोकतंत्र को फ्रिज करने के बराबर है।"

अजय माकन ने जताई आपत्ति

रिटर्न फाइल करने में देरी की वजह से पार्टी पर की गई कार्रवाई का अजय माकन ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि रिटर्न फाइल में देर हो गई थी जिसके बाद 45 दिन का और टाइम दिया गया था। लेकिन, इसका मतलब यह नहीं है कि अकाउंट्स ही फ्रिज कर दिया जाए। अकाउंट फ्रीज होने के कारण सभी चीजें प्रभावित हो रही है। अजय माकन ने बताया कि आयकर विभाग की इस कार्रवाई के चलते पार्टी बिजली का बिल नहीं भर पर रही है और नाहिं सैलरी देने के लिए पैसे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी न बैंक में पैसा जमा कर पा रही है और नाहिं पैसे निकाल पा रही है।

Created On :   16 Feb 2024 6:41 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story