Congress Statement: ट्रंप की बयानबाजियों के बीच कांग्रेस की तीखी प्रतिक्रिया, सरकार पर साधा निशाना, कहा- 'अब तक चुप क्यों हैं...'

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ईरान से जुड़ी हाल की घटनाओं और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयानों को लेकर भारत में भी राजनीतिक हलचल देखने को मिल रही हैं। कांग्रेस ने ट्रंप की टिप्पणियों पर नाराजगी जताते हुए केंद्र सरकार पर भी सवाल खड़े किए हैं। पार्टी के राज्यसभा सांसद पवन खेड़ा ने इस मामले सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। साथ ही सरकार के रुख पर भी निशाना साधा है।
यह भी पढ़े -प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने के ऐलान पर जेडीयू नेता चंदेश्वर प्रसाद का तंज, बोले-होगी बुरी हार
ट्रंप के बयानों पर विवाद
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला सैयद अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में करीब 10 मिलियन लोग शामिल हुए। इस दौरान ट्रंप के कुछ बयान भी चर्चा में आ गए। उन्होंने कहा कि ईरान को अंतिम संस्कार के लिए छुट्टी दी गई थी। इसके अलावा उन्होंने यह भी दावा किया कि युद्ध में अमेरिका ने ईरान को भारी नुकसान पहुंचाया। ट्रंप ने एक और बयान में कहा कि सभी लोग उनकी पहुंच में हैं और अगर चाहें तो एक ही बार में सबको खत्म किया जा सकता है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि ऐसा नहीं किया जाएगा, क्योंकि फिर बातचीत करने के लिए कोई नहीं बचेगा। उन्होंने यह भी दावा किया कि दूसरी तरफ से समझौते के लिए लगातार कोशिश की जा रही है।
पवन खेड़ा ने जताई आपत्ति
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने ट्रंप के इन बयानों को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि खबरों के अनुसार, अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में करीब 10 मिलियन लोग पहुंचे, जो दुनिया के सबसे बड़े अंतिम संस्कारों में से एक माना जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि कई भारतीय प्रतिनिधि भी श्रद्धांजलि देने के लिए ईरान गए थे। पवन खेड़ा ने कहा कि ट्रंप के ऐसे बयान पश्चिम एशिया में शांति की कोशिशों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। उनका कहना था कि इस तरह की भाषा हालात को और ज्यादा बिगाड़ सकती है। उन्होंने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि भारत को ऐसे बयानों पर अपनी साफ राय रखनी चाहिए। उनके मुताबिक, सरकार ने अब तक इस मुद्दे पर खुलकर कुछ क्यों नहीं कहा, जिस पर सवाल उठना स्वाभाविक है। ट्रंप के बयानों और कांग्रेस की प्रतिक्रिया के बाद यह मामला राजनीतिक चर्चा का विषय बन गया है।
Created On :   5 July 2026 6:54 PM IST







