Ahmedabad Plane Crash: 'चार दिन की जिंदगी से अच्छे हैं, जिंदगी के दो चार...', प्लेन में सवार यात्री अंजू शर्मा को हादसे से पहले हुआ मरने का अहसास!

  • अहमदाबाद में गुरुवार को एयर इंडिया का विमान हुआ क्रैश
  • यात्री अंजू शर्मा ने हादसे से पहले शेयर किया स्टेटस
  • अंजू शर्मा को मरने का हुआ अहसास

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अहमदाबाद में गुरुवार को हुए एयर इंडिया विमान हादसे से देश सदमे में हैं। इस हादसे में 262 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। इस दौरान प्लेन में हरियाणा के कुरुक्षेत्र की रहने वाली अंजू शर्मा भी सवार थी। जिन्हें इस हादसे का पहले ही आभास हो गया था। दरअसल, अहमदाबाद विमान हादसे से कुछ देर पहले अंजू ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा था - चार दिन की जिंदगी से अच्छे हैं, जिंदगी के दो चार पल आदमी खिलौना है। ऐसे में अब अंजू के इस पोस्ट को देखते हुए उनके परिजनों का मानना है कि इस दुर्घटना से पहले शायद उन्हें अपनी मौत का पहले से ही अहसास हो गया था।

अंजू शर्मा का मौत का हुआ अहसास

बता दें, अहमदाबाद से अंजू शर्मा अपने बेटी निम्मा शर्मा से मिलने के लिए लंदन जा रही थी। लेकिन, किस्मत को ऐसा मंजूर नहीं था। अंजू के लदंन पहुंचने से पहले ही प्लेन क्रैश हो गया। बता दें, अंजू शर्मा की शादी पंजा के पटियाला जिले में हुई थी। लेकिन, वह बीते कई सालों से गुजरात के वडोदरा में रह रही थीं। उनके दिवंगत पति वॉइल इंडस्ट्री में काम करते थे। अंजू फिल्म एक्टर मिलन शर्मा की बहन है। उनकी बड़ी बेटी लंदन और छोटी बेटी वडोदरा में रहती है।

हादसे से पहले शेयर लगाया स्टेटस

अंजू शर्मा के एक रिश्तेदार ने बताया कि अहमदाबाद विमान हादसे से पहले दोपहर 1.06 मिनट पर उन्होंने एक स्टेट्स डाला था। इसमें उन्होंने लिखा था - चार दिन की जिंदगी से अच्छे हैं, जिंदगी के दो चार पल। इसके अलावा अंजू ने लिखा था - आदमी खिलौना है। अंजू के रिश्तेदार बताते हैं कि उन्हें सोशल मीडिया पर स्टेटस लगाना काफी पसंद था। इस बारे में परिवार के सदस्य संजीव कुमार ने कहा कि वह परिवार में सबसे बड़ी थीं और सबका ध्यान रखती थी। ऐसे में अंजू की मौत से उनके परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Created On :   13 Jun 2025 10:36 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story