सीमा पर तनाव: जम्मू के रामगढ़ और अरनिया सेक्टर में पाकिस्तानी रेंजर्स की अकारण गोलीबारी

जम्मू के रामगढ़ और अरनिया सेक्टर में पाकिस्तानी रेंजर्स की अकारण गोलीबारी
  • पाकिस्तानी रेंजर्स की ओर से गोलीबारी
  • सीमा पर तनाव की स्थिति
  • जम्मू-कश्मीर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर गोलीबारी

डिजिटल डेस्क, जम्मू। पाकिस्तानी रेंजर्स ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर अकारण गोलीबारी की। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी रेंजरों ने जम्मू-कश्मीर के रामगढ़ और अरनिया सेक्टर में बिना उकसावे के गोलीबारी की।

सूत्रों ने कहा, “सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का एक जवान घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। अधिक विवरण की प्रतीक्षा है।” अधिकारियों ने बताया कि बीएसएफ ने पाकिस्तानी रेंजर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया।

बीएसएफ ने कहा, "8 और 9 नवंबर 2023 की रात पाकिस्तान रेंजर्स ने रामगढ़ इलाके में अकारण गोलीबारी की, जिसका बीएसएफ जवानों ने माकूल जवाब दिया।" पिछले 10 दिन में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी रेंजर्स द्वारा यह तीसरा संघर्ष विराम उल्लंघन है।

जम्मू के अरनिया सेक्टर में 26 अक्टूबर को पाकिस्तान की ओर से संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया था। इसके बाद 17 अक्टूबर को पाक रेंजर्स ने बीएसएफ जवानों पर अकारण गोलीबारी की, जिसमें बीएसएफ के दो जवान घायल हो गए।

फरवरी 2021 में भारत और पाकिस्तान के बीच नए सिरे से युद्धविराम समझौते के बाद, सीमाओं पर अपेक्षाकृत शांति रही है। लेकिन हाल के दिनों में पाकिस्तान की ओर से उल्लंघन की घटनाएं सामने आई हैं। घुसपैठ की कई कोशिशों को नाकाम कर दिया गया है। ड्रोन का इस्तेमाल कर आतंकवादियों के लिए हथियार गिराने के भी कई मामले सामने आए हैं।

आईएएनएस

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   9 Nov 2023 4:31 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story