IND-PAK तनाव: 'किसी भी हमले का कड़ा जवाब देंगे...', PAK के तनाव के बीच एस जयशंकर की दो टूक, विदेश मंत्री ने अमेरिका, यूरोपीय यूनियन और इटली से की बात

किसी भी हमले का कड़ा जवाब देंगे..., PAK के तनाव के बीच एस जयशंकर की दो टूक, विदेश मंत्री ने अमेरिका, यूरोपीय यूनियन और इटली से की बात
  • PAK के तनाव के बीच एस जयशंकर की दो टूक
  • कहा- किसी भी हमले का कड़ा जवाब देंगे
  • विदेश मंत्री ने अमेरिका, यूरोपीय यूनियन और इटली से की बात

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान 8 मई की रात को भारत पर अटैक किया। भारत ने एयर डिफेंस सिस्टम के जरिए पाकिस्तान के हमले को नाकाम कर दिया है। भारत ने पाकिस्तान के एक एफ-16 विमान और दो JF 17 विमानों को मार गिराया। इधर, जम्म-कश्मीर के उधमपुर और राजस्थान के जैसलमेर में भी ड्रोन के जरिए हमला किया गया है, जिसे भी भारतीय सेना ने एयर डिफेंस सिस्टम नाकाम कर दिया है। अभी तक भारत के एक भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है।

हमले का मिलेगा मुंहतोड़ जवाब- एस जयशंकर

भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अमेरिका के विदेश मंत्री और एनएसए (राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार) मार्को रुबियो से बातचीत की। इस बार में एस. जयशंकर ने X पर लिखा- आज (8 मई) शाम को मार्को रुबियो से बात हुई। आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ काम करने की अमेरिकी प्रतिबद्धता की गहराई से सराहना करता हूं। सीमा पार आतंकवाद के प्रति भारत की लक्षित और संतुलित प्रतिक्रिया को रेखांकित किया। आतंकवाद को बढ़ाने के किसी भी प्रयास का दृढ़ता से मुकाबला किया जाएगा।

एस. जयशंकर की इटली के विदेश मंत्री और उप-प्रधानमंत्री एंटोनियो तजानी से फोन के जरिए बात की है। एस जयशंकर ने X पर लिखा- इटली के विदेश मंत्री ने आतंकवाद का दृढ़ता से मुकाबला करने के लिए भारत की लक्षित और संतुलित प्रतिक्रिया पर चर्चा की. किसी भी उकसावे की कार्रवाई पर कड़ी प्रतिक्रिया देखने को मिलेगी।

इसके अलावा, जयशंकर ने यूरोपीय यूनियन की उपाध्यक्ष काजा काल्लास से भी मौजूदा घटनाक्रम पर चर्चा की। उन्होंने X पर लिखा, "यूरोपीय संघ की उपाध्यक्ष के साथ मौजूदा घटनाक्रम पर चर्चा की। भारत अपनी कार्रवाइयों में संयम बरता है, लेकिन किसी भी हमले का कड़ा जवाब देगा।"

Created On :  

Tags

Next Story